{"_id":"6a3bdffdbe0d1bbce30f89dc","slug":"video-video-jayashhatha-magal-bhadara-bna-samajaka-samarasata-oura-parayavaranae-sarakashhanae-ka-uthaharanae-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ज्येष्ठ मंगल भंडारा बना सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ज्येष्ठ मंगल भंडारा बना सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण
विश्व संवाद केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रशांत भाटिया और शिप्रा पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष राजधानी में ज्येष्ठ माह के सभी आठ मंगलों पर आयोजित ज्येष्ठ मंगल भंडारा सामाजिक समरसता, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया।
उन्होंने बताया कि पूरे लखनऊ में 15 हजार से अधिक भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस बार आयोजन को पूरी तरह हरित भंडारा (ग्रीन भंडारा) के रूप में संचालित किया गया।
आयोजकों के अनुसार प्लास्टिक और थर्माकोल के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। इसके स्थान पर 8 लाख से अधिक पर्यावरण अनुकूल दोने, 4 लाख पत्तलों तथा स्टील के बर्तनों का उपयोग किया गया। इससे बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरे को रोकने में सफलता मिली।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि मानव सेवा के साथ-साथ पशु सेवा पर भी विशेष ध्यान दिया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं के लिए पशु भंडारों का भी आयोजन किया गया, जहां उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की गई।
इस दौरान डॉ. कृष्ण गोपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न भंडारा स्थलों का निरीक्षण किया और पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सहभागिता के इस प्रयास की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि ज्येष्ठ मंगल केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, सेवा भाव को बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम बनता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।