{"_id":"6a787f0a401a428b1106f517","slug":"video-video-kakara-shahatha-ka-kagarasa-ka-namana-saema-yaga-ka-byana-para-rajathara-pal-gatama-ka-paltavara-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: काकोरी शहीदों को कांग्रेस का नमन, सीएम योगी के बयान पर राजेंद्र पाल गौतम का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: काकोरी शहीदों को कांग्रेस का नमन, सीएम योगी के बयान पर राजेंद्र पाल गौतम का पलटवार
काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर रविवार को काकोरी स्थित शहीद स्मारक देशभक्ति और श्रद्धा का केंद्र बना रहा। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर क्रांतिकारियों को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि काकोरी की धरती भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में विशेष महत्व रखती है। यहां के क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा और आने वाली पीढ़ियों को भी उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।
सीएम योगी के बयान पर राजेंद्र पाल गौतम का पलटवार
श्रद्धांजलि के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मीडिया से बातचीत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि शहीदों के खिलाफ मुकदमा लड़ने वाले कांग्रेसी थे, गौतम ने कहा कि आज जरूरत इतिहास को राजनीतिक चश्मे से देखने की नहीं, बल्कि महान क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेने की है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी किसी एक दल या व्यक्ति के प्रयास से हासिल नहीं हुई। इसके पीछे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष, त्याग और बलिदान रहा है। काकोरी के क्रांतिकारियों ने भी देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। ऐसे महान बलिदानियों को राजनीतिक विवादों से ऊपर रखकर सम्मान देना चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने शहीदों के संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी दोहराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।