{"_id":"6a339a6ed606966ef00f3f9d","slug":"video-video-mahagaii-para-sapa-ka-hallbl-sara-para-saldara-rakha-kalkatarata-pahaca-karayakarata-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महंगाई पर सपा का हल्लाबोल, सिर पर सिलिंडर रख कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महंगाई पर सपा का हल्लाबोल, सिर पर सिलिंडर रख कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता
बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, नारे लिखी तख्तियां और सिर पर रसोई गैस का छोटा सिलिंडर रखकर विरोध जताते हुए पहुंचे।
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के दौरान पुलिस और प्रशासन ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर उन्हें रोकने की कोशिश की। कुछ देर तक गेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद गेट खोला गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को परिसर में जाने दिया गया।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (पूर्वी) महेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।