{"_id":"687f2a647bf3ca86a500fbd7","slug":"video-video-malna-bll-sa-mal-sapa-nata-shavapal-saha-yathava-bl-unaka-sathasha-janata-taka-pahacauuga-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मौलाना बिलाल से मिले सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, बोले- उनका संदेश जनता तक पहुंचाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मौलाना बिलाल से मिले सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, बोले- उनका संदेश जनता तक पहुंचाऊंगा
समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को रात में नदवा पहुंच कर नदवा प्रमुख मौलाना बिलाल हसनी नदवी से मुलाकात की। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा देश को कमजोर कर रही है और मुल्क को बांट रही है।
दारुल उलूम नदवातुल के मेहमान खाने में शिवपाल यादव करीब एक घंटा तक रहे। उन्होंने मौलाना के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी नेताजी के साथ यहां अक्सर आता रहता था। इधर स्वस्थ ठीक न होने की वजह से काफी दिनों के बाद आया हूं।
उन्होंने कहा कि मैं मौलाना का संदेश कि समाज को जोड़े रखना है। भाईचारे को बढ़ाना है, इसको जनता तक पहुंचाने का काम करूंगा। अभी भजपा मुल्क को बांटकर कमजोर कर रही है। इस मौके पर सपा नेता बदरुल हसन खान भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।