{"_id":"6ae9b4e14267f321800ba590","slug":"video-video-naramanaethhana-eldaka-sata-ma-matata-dhahana-sa-sharamaka-ka-mata-bsamata-ma-thab-mal-shava-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: निर्माणाधीन एल्डिको सिटी में मिट्टी ढहने से श्रमिक की मौत, बेसमेंट में दबा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: निर्माणाधीन एल्डिको सिटी में मिट्टी ढहने से श्रमिक की मौत, बेसमेंट में दबा मिला शव
मोहनलालगंज-गोसाईगंज मार्ग स्थित निर्माणाधीन एल्डिको सिटी में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बेसमेंट में काम कर रहे सीतापुर निवासी श्रमिक राजेश कुमार (40) की मिट्टी के मलबे में दबकर मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर साथी मजदूरों में नाराजगी है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को राजेश कुमार बेसमेंट में शटरिंग खोलने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बेसमेंट की मिट्टी ढह गई और वह मलबे में दब गया। साथी मजदूरों ने आनन-फानन मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ठेकेदार के मौके से गायब होने को लेकर मजदूरों में आक्रोश है। उनका सवाल है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए और श्रमिकों से बिना सुरक्षा उपकरणों के काम क्यों कराया जा रहा था।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि बेसमेंट में मिट्टी के मलबे में दबकर श्रमिक की मौत हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।