{"_id":"6a79ebb5e73d634b270ac19a","slug":"video-video-savana-ka-thasara-samavara-mahakalshavara-mahathava-ka-brafa-fal-sa-haaa-sharagara-bhajana-sa-gaja-mathara-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सावन के दूसरे सोमवार महाकालेश्वर महादेव का बर्फ-फूलों से हुआ श्रृंगार, भजनों से गूंजा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सावन के दूसरे सोमवार महाकालेश्वर महादेव का बर्फ-फूलों से हुआ श्रृंगार, भजनों से गूंजा मंदिर
ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान महाकालेश्वर महादेव का बर्फ और फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। आकर्षक सजावट ने मंदिर परिसर की शोभा बढ़ा दी।
भगवान शिव के विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के सोमवार को लेकर मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस दौरान महिला मंडली की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालु भी भजनों पर भाव-विभोर नजर आए। मंदिर में देर तक पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।