{"_id":"6afe91637907d097520cadad","slug":"video-video-shabharabha-sa-pahal-ha-shanpr-haaa-kataii-pal-nae-rasata-para-thaugdha-vahana-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शुभारंभ से पहले ही शुरू हुआ कटाई पुल, नए रास्ते पर दौड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शुभारंभ से पहले ही शुरू हुआ कटाई पुल, नए रास्ते पर दौड़े वाहन
छावनी क्षेत्र में सोमनाथ द्वार के पास बने नए कटाई पुल पर औपचारिक शुभारंभ से पहले ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इन दिनों पुल का ट्रायल चल रहा है। नए पुल से वाहन गुजरने के साथ ही ग्रीन कॉरिडोर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
निशातगंज चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। सिकंदराबाद चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को क्षमता मूलक चौराहे की तरफ भेजा जा रहा है। अचानक किए गए इस बदलाव से लोगों को कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसी दौरान अशोक मार्ग पर सिकंदर बाग पुरातत्व परिसर के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। नए पुल पर ट्रायल और आसपास के रास्तों पर डायवर्जन के चलते वाहन चालकों को बदली हुई यातायात व्यवस्था के अनुसार आवागमन करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।