{"_id":"670230c09faa7d76bd0c3390","slug":"know-why-people-said-that-this-should-also-happen-garba-watch-video-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2185434-2024-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: लोगों ने ऐसा क्यों कहा कि ऐसा ही होना चहिए गरबा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: लोगों ने ऐसा क्यों कहा कि ऐसा ही होना चहिए गरबा, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2024 12:51 PM IST
मध्यप्रदेश में इस वर्ष आयोजित हो रहे गरबा महोत्सव में धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने के मामलों पर हिंदू संगठन के लोग विरोध और नसीहत दे चुके हैं। ऐसे में अब गरबा पंडालों में भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है। ऐसी ही एक तस्वीर मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से सामने आई है, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं।
बता दें, नवरात्रि पर एक ओर जहां प्रदेश के कई शहरों में गरबा आयोजनों में फूहड़ता और अश्लीलता के कारण विवाद हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अशोकनगर में अंतर्ज्ञानम फाउंडेशन द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और शालीनता की झलक दिखाई दे रही है। अशोकनगर के गरबा महोत्सव के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि गरबा हो तो ऐसा हो।
दरअसल, नवरात्रि पर विभिन्न स्थानों पर गरबा महोत्सव का चलन बढ़ता जा रहा है। अशोकनगर में भी कई स्थानों पर छोटे-बड़े गरबा आयोजन हो रहे हैं। लेकिन अंतर्ज्ञानम फाउंडेशन द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव ने भक्ति, संस्कृति और शालीनता की एक अलग ही मिसाल पेश की है। हाथों में दीपक लेकर माँ संतोषी की आरती गरबा के साथ किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। अंतर्ज्ञानम फाउंडेशन की संस्थापक माही अग्रवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य शालीनता के साथ संस्कृति को बढ़ावा देना है और हम पिछले 4 वर्षों से लगातार गरबा महोत्सव में ऐसा ही करने का प्रयास कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।