{"_id":"670167319bd3aaf6bc03dc61","slug":"durga-vahini-was-formed-for-the-security-of-pandals-during-navratri-special-security-will-be-provided-for-women-and-children-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2184359-2024-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: नवरात्रि में पंडालों की रक्षा के लिए दुर्गा वाहिनी का गठन, महिला और बच्चों के लिए रहेगी विशेष सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: नवरात्रि में पंडालों की रक्षा के लिए दुर्गा वाहिनी का गठन, महिला और बच्चों के लिए रहेगी विशेष सुरक्षा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2024 10:07 PM IST
देश भर में नवरात्रि का त्योहार गुरुवार से शुरू हुआ है, जिसमें जगह-जगह भक्तों ने पंडाल बना माता की प्रतिमाएं विराजित की हैं। इसी के चलते प्रदेश के खंडवा जिले में भी अनेकों स्थान पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। इनमें से अधिकतर में इस पर्व के दौरान गरबों का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर माता के भक्त अपने परिजनों एवं बच्चों के साथ दुर्गा पंडाल एवं गरबा कार्यक्रम देखने के लिए निकलते हैं।
ऐसे समय में नवदुर्गा त्योहार के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिए निर्देशों के अनुसार, प्रदेश भर में नई पहल करते हुए पुलिस महानिदेशक के द्वारा सभी जिलों मे दुर्गा वाहिनी का गठन किया गया है। बता दें कि दुर्गा वाहिनी में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को रखा गया है। इधर, खंडवा में भी एसपी मनोज कुमार राय के निर्देशन में शनिवार देर शाम दुर्गा वाहिनी का गठन किया गया, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा से दुर्गा वाहिनी की तीन टीमों को खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
गरबा आयोजन स्थलों पर रखेंगे नजर
वहीं, खंडवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां बने इस दुर्गा वाहिनी के दल में तीन महिला पुलिस अधिकारी और 15 महिला कर्मचारियों के साथ ही तीन अलग-अलग वाहनों में कुल तीन टीमें बनाई गई हैं। दुर्गा वाहिनी में प्रभारी अधिकारी निरीक्षक गायत्री सोनी, निरीक्षक अनुपम सिंह और उप निरीक्षक अनामिका राजपूत को बनाया गया है। जो नव दुर्गा कार्यक्रम में दुर्गा पंडालों, प्रमुख मंदिरों और गरबा आयोजन स्थलों के साथ ही उसके आसपास के स्थानों पर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि महिलाओं एवं बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न हो।
खंडवा एसपी ने बताया दुर्गा वाहिनी दल के गठन का महत्व
खंडवा एसपी ने बताया दुर्गा वाहिनी दल के गठन का महत्व
खंडवा एसपी ने बताया दुर्गा वाहिनी दल के गठन का महत्व
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।