{"_id":"670118e94d1e157ad707abaa","slug":"video-shahajahapara-ma-shakashhaka-na-kaya-navacara-ka-paratharashana-daaaiioesa-na-parayasa-ka-saraha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में शिक्षकों ने किया नवाचारों का प्रदर्शन, डीआईओएस ने प्रयासों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में शिक्षकों ने किया नवाचारों का प्रदर्शन, डीआईओएस ने प्रयासों को सराहा
शाहजहांपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल की ओर से दो दिवसीय नवाचार मेला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों व डायट प्रवक्ताओं के शिक्षा क्षेत्र में किए गए नवाचारों का प्रदर्शन किया, जिनको काफी सराहा गया। मेला के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
नवाचार मेला में शिक्षक द्वारा बनाए शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया। जिसका डीआईओएस व प्रभारी डायट हरिवंश ने अवलोकन किया। उनके साथ जीआईसी कांट के प्रधानाचार्य प्रभात शुक्ला और डायट प्रवक्ता बीएल मौर्या ने भी शिक्षकों के नवाचारों को देखा। इस बीच शिक्षकों द्वारा अपने शिक्षण-अधिगम सामग्री की जानकारी दी गई। जिसके माध्यम से शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके। प्रदर्शित नवाचारों का निरीक्षण करने के बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों की घोषणा की गई, जिनको पुरस्कार प्रदान किया गया। मेला में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों व डायट प्रवक्ताओं को संबोधित करते हुए डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कहा कि इस तरह के मेले का आयोजन करने से दो लाभ होते हैं एक तो जो शिक्षक कुछ बना कर लाया है वो अपना प्रयास कर के आया है दूसरे मेले में उससे अधिक प्रयास कर उससे बेहतर बनाया है देखने और सीखने को मिलता है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, इससे नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर इमरान सईद खां, मोहम्मद कामिल, अजरा बेगम, अनीता भारती, श्वेता शर्मा, सईद अहमद, ज्योति श्रीवास्तव, महापारा, शाबानाज, शैलेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, विपुल, तरन्नुम बी, वीरपाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।