{"_id":"670113ff83a68f6bfb099389","slug":"video-bthaya-ma-bthamasha-na-mahal-ka-bthhakara-bnakara-ghara-ma-ka-ltapata-palsa-mana-raha-sathagathha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं में बदमाशों ने महिला को बंधकर बनाकर घर में की लूटपाट, पुलिस मान रही संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं में बदमाशों ने महिला को बंधकर बनाकर घर में की लूटपाट, पुलिस मान रही संदिग्ध
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गांव फिरोजपुर निवासी किसान रूपेश मिश्रा के घर शुक्रवार की रात चार बदमाश घुस गए। परिवार के अधिकांश लोग घर के बरामदे में सोए हुए थे। घर गांव के बाहर की तरफ है। चारदीवारी काफी नीचे है। बदमाश उसे लांघ कर अंदर घुसे थे। रूपेश मिश्रा की पुत्रवधू साधना उर्फ भावना ने बताया कि वह कमरे के अंदर सो रही थीं। चारों बदमाश कमरे में घुस गए और उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर बंधक बना लिया।
उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर समेत दस लाख रुपये का सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद वह कमरे से बाहर आई और मामले की जानकारी दी। घटना की तहरीर पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसएसपी ने जांच के लिए एसओजी को लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।