{"_id":"67011d34273d5488de0b983a","slug":"video-shahajahapara-ma-paca-sa-sal-parana-ha-falmata-mata-ka-mathara-yaha-ha-manayata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में पांच सौ साल पुराना है फूलमती माता का मंदिर, यह है मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में पांच सौ साल पुराना है फूलमती माता का मंदिर, यह है मान्यता
शाहजहांपुर के मोती चौक क्षेत्र में स्थित मां फूलमती का मंदिर 500 साल पुराना है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां मां के चरणों से निकलने वाले नीर को लगाने से आंखों की बीमारियां दूर हो जाती हैं। चर्म रोग भी सही हो जाता है। मंदिर के पुजारी चंदनगिरी गोस्वामी बताते हैं कि यह मंदिर करीब 500 साल पुराना है। उनके पूर्वज पंडित सुखलाल को देवी मां ने प्रसन्न होकर दर्शन दिए थे। इसके बाद कन्नौज स्थित फूलमती माता के मंदिर से माता के चरण (कन्नौज के फूलमती माता मंदिर की एक ईंट) को सुखलाल अपने सिर पर रखकर लेकर आए और यहां स्थापित कर दिए। तब से यहां स्थापित माता के चरणों के दर्शन करने को दूर-दूर से भक्त आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।