{"_id":"670162365a02cd958505ba70","slug":"video-kasana-na-vathayata-upakathara-ka-kaya-gharava-kararavaii-ka-aashavasana-para-mana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : किसानों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव, कार्रवाई के आश्वासन पर मानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : किसानों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव, कार्रवाई के आश्वासन पर मानें
कासगंज के पटियाली-अलीगंज हाईवे मार्ग स्थित बीनपुर विद्युत उपकेंद्र का भारतीय किसान यूनियन भारत के किसानों ने घेराव किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी तिरमल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। किसानों ने घेराव करके सरकारी तंत्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई के आश्वासन पर मानें।
उन्होंने मांग की है कि नगला घासी गांव निवासी मेघ सिंह के निजी नलकूप की विद्युत लाइन से गांव के ही दबंग व्यक्ति विजयपाल सिंह ने लाइनमैन से सांठ-गांठ करके जबर अपनी विद्युत लाइन जोड़ ली है। इस लाइन को तत्काल हटाया जाए। दूसरी मांग में कहा कि लाइनमैन प्रेमवीर की भ्रष्टाचार की लगातार शिकायत विभाग से की गई है। लेकिन, अभी तक उसको हटाया नहीं गया। लाइनमैन को तत्काल हटाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।