{"_id":"670161089962ae985c0281ed","slug":"video-malpara-ma-agarasana-jayata-ka-maka-para-nakal-gaii-bhavaya-shabha-yatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मलपुरा में अग्रसेन जयंती के मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मलपुरा में अग्रसेन जयंती के मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
आगरा के मलपुरा में अग्रवाल समाज समिति की ओर से धनौली में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का 18 मंचों पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन समाज समिति के द्वारा वृद्धजन व मेधावियों का सम्मान किया गया। जगनेर रोड के धनौली स्थित गोयल स्टील से भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान शिव शंकर शेरावाली मां, राम सीता,राधा कृष्ण, कल 23 झांकियां शामिल रही। एमएलसी विजय शिवहरे शोभा यात्रा में शामिल हुए। यह शोभा यात्रा धनौली से चलकर नगला बुद्दा,नरीपुरा,कमल खान, संगम विहार,नगला उदा,खेरिया मोड़,सब्जी मंडी,अजीत नगर से सोना नगर,आदर्श नगर,अर्जुन नगर तिराहा से श्री राम शांति सेवा सदन पर महा आरती के साथ संपन्न हुई। महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में राम शांति सेवा सदन में महाराजा अग्रसेन बने डीके गोयल और महारानी माधवी बनी पूनम गोयल के साथ 18 राजकुमार और राजकुमारी का सम्मान किया गया, नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों की धुन पर महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के जय घोष के नारे गूंजते हुए सुनाई दिए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष हरीश गोयल,उमेश सिंघल, संजय गोयल, पवन गोयल, आशीष सिंघल,कृष्ण अग्रवाल,अलस अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पवन,विकास,पीयूष,आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।