सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   While filling sand, the tractor was swept away like a straw in the sudden flood

Barwani: रेत भरते समय नदी में बढ़ा पानी, तिनके की तरह बह गया ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 02:57 PM IST
While filling sand, the tractor was swept away like a straw in the sudden flood
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण सुसरी नदी में अचानक पानी बढ़ गया, जिससे नदी में खड़ा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तिनके की तरह बह गया। दरअसल, ट्रैक्टर-ट्रॉली को नदी के बीच खड़ा कर ड्राइवर और मजदूर उसमें रेत भर रहे थे, तभी अचानक सुसरी नदी में पानी का स्तर बढ़ने लगा। पानी के अचानक बढ़ने पर ड्राइवर ने रेत से भरे ट्रैक्टर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी की ताकत के आगे उसकी सारी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। कुछ ही देर में ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव में बह गया। गनीमत रही कि ड्राइवर ने ट्रैक्टर छोड़ते हुए तुरंत उफनती नदी में कूद कर अपनी जान बचा ली। ड्राइवर को तैरना आता था, जिससे उसकी जान बच गई, वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

इस दौरान नदी किनारे पर खड़े ग्रामीण इस पूरी घटना को देखते रहे, लेकिन कोई भी हिम्मत नहीं जुटा सका कि उफनती नदी में कूदकर ड्राइवर और ट्रैक्टर को बचा सके। ट्रैक्टर स्थानीय राखी खुर्द के सरपंच रमेश जाधव का बताया जा रहा है। सरपंच ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए दो ट्रैक्टरों से नदी से रेत निकाली जा रही थी। इनमें से एक ट्रैक्टर थोड़ी दूरी पर खड़ा था, जो सुरक्षित रहा। लेकिन अचानक नदी में पानी बढ़ जाने के कारण एक ट्रैक्टर फंस गया। ड्राइवर ने उसे बाहर निकालने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा। अंततः ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह इलाका चारों तरफ से पहाड़ी क्षेत्र से घिरा है, जहां अक्सर तेज बारिश होती रहती है, जिसके कारण अचानक नदी में पानी आ जाता है। इसी तरह के हादसे यहां पहले भी हो चुके हैं। ट्रैक्टर भी लगभग 400 मीटर बहने के बाद अटक गया, जिसे नदी में पानी कम होने पर स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।  

बता दें कि मौसम विभाग ने बड़वानी जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन भी लगातार चेतावनी जारी करता रहा है कि उफनती नदी-नालों से अपने वाहनों को न निकाला जाए। बावजूद इसके, लोगों की लापरवाही के कारण जान-माल का नुकसान होता है। इस क्षेत्र में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, फिर भी लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं। इस घटना के बाद जिला प्रशासन भी कार्रवाई की बात कर रहा है।
 
नदी में अचानक आयी बाढ़ में बहा ट्रैक्टर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : औरैया में प्रेमिका के घर फंदे से लटका था प्रेमी का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा…जांच शुरू

23 Aug 2024

VIDEO : 67 हजार अभ्यर्थी दो पाली में देंगे परीक्षा, PAC तैनात; प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

23 Aug 2024

Khandwa: सिंधी कॉलोनी के तीनों बगीचों को कराएं अतिक्रमण मुक्त, पौधा रोपण कर विकसित करें पार्क, देखें वीडियो

23 Aug 2024

VIDEO : एसपी ने थाने में मारा छापा... इंस्पेक्टर दीवार फांदकर भागा, सात लाख लेकर छोड़े थे स्मैक तस्कर

23 Aug 2024

VIDEO : जेडी के खिलाफ विजिलेंट की कार्रवाई का विरोध, समर्थन में उतरे शिक्षक, कहा नहीं होने देंगे उत्पीड़न

22 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : ताज के पास नगर निगम की टीम ने चलाया अभियान, कुत्ते और बंदरों को जाल बिछाकर पकड़ा

22 Aug 2024

VIDEO : आगरा में 70 रुपये का पिज्जा बेचने वाले अब्दुल पर 10 हजार का जुर्माना, इस कार्रवाई से उड़े होश

22 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दिखी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़

22 Aug 2024

VIDEO : मां की मौत से सदमे में है बेटी, परिजन बोले- आरोपियों को कड़ी सजा से ही मिलेगा इंसाफ

22 Aug 2024

Guna News: एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूला प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने से थे परेशान

22 Aug 2024

VIDEO : हिसार में आनंद हत्याकांड मामला; ग्रामीण कल लघु सचिवालय का करेंगे घेराव

22 Aug 2024

VIDEO : कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे पर बढ़ा भू-धंसाव, सड़क का 70 मीटर हिस्सा ध्वस्त

22 Aug 2024

VIDEO : हमीरपुर में जिला कारागार में बंदी ने फंदा लगाकर मौत को गले लगाया

22 Aug 2024

VIDEO : कानपुर में सिंधी महिलाओं ने तीजड़ी व्रत रख मांगी पति की दीर्घायु

22 Aug 2024

Haryana Election 2024: हरियाणा के चुनावी दंगल में उतरेंगे दिल्ली के सातों सांसद, भाजपा ने बनाई बड़ी रणनीति

22 Aug 2024

VIDEO : बनारस बंद के दौरान व्यापारियों ने निकाली आक्रोश रैली

22 Aug 2024

VIDEO : काशी में अचानक बरस पड़े बदरा, सीजन का सबसे मूसलाधार बारिश; शहर के कई इलाकों में जलभराव

22 Aug 2024

Guna: पैर फिसलने से ट्रेन के पहिए के नीचे आया युवक का पैर, कटकर हुआ अलग, सेना में जाने का सपना टूटा

22 Aug 2024

VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में विहिप ने निकाला जनाक्रोश मार्च

22 Aug 2024

VIDEO : उन्नाव में गड्ढों में तब्दील हुई मुख्य सड़क, राहगीर परेशान

22 Aug 2024

VIDEO : सिर पर पल्लू, हाथ में लाठी...महिलाओं का ऐसा रूप देख उड़े लोगों के होश, शराबियों ने दौड़कर बचाई जान

22 Aug 2024

Haryana Election 2024: हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट तैयार! इस दिन जारी होगी उम्मीदवारों की सूची

22 Aug 2024

VIDEO : सपा नेता अमरनाथ मौर्य ने दी सफाई : राइफल लेकर दौड़ा पर किसी पे ताना नहीं, सत्तापक्ष के इशारे पर हुई एफआईआर

22 Aug 2024

VIDEO : मुरादाबाद में 26 परीक्षा केंद्रों पर 117120 अभ्यर्थी परीक्षा, पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी

22 Aug 2024

VIDEO : संभल में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पत्नी के साथ ससुराल से जा रहा था घर

22 Aug 2024

VIDEO : कपूरथला डीसी ऑफिस के बाहर किसानों का प्रदर्शन, हाइवे जाम करने की दी चेतावनी

22 Aug 2024

Punjab: किसान जत्थेबंदियों की शंभू बॉर्डर को लेकर बैठक, बोले बिना ट्रैक्टर के नहीं जाएंगे दिल्ली

22 Aug 2024

VIDEO : फतेहाबाद में सरपंच एसोसिएशन ने कांग्रेस को दी चेतावनी- देवेंद्र बबली को शामिल किया तो करेंगे विरोध

22 Aug 2024

Haryana Election 2024: INLD-BSP को प्रत्याशियों की तलाश, दूसरे पार्टी के बागियों पर नजर

22 Aug 2024

VIDEO : अतरौली में ट्रक ने बाइक सवार किशोर को कुचला, मौत से मां के नहीं रूक रहे आंसू

22 Aug 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed