सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   An attempt to make a world record of folk dance in Burhanpur

Burhanpur News: बुरहानपुर में लोक नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में होगा दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 01:46 PM IST
An attempt to make a world record of folk dance in Burhanpur

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर नगर में "लोंगेस्ट परफॉर्मिंग फोक डांस ग्रुप (इंडिया)" श्रेणी में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से एक भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय कलाकारों ने शानदार लोक नृत्य प्रस्तुत कर जनजातीय संस्कृति की झलक पेश की।

यह आयोजन मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड जिला पुरातत्व संस्कृति परिषद द्वारा जनजातीय नृत्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें निमाड़ के लोक नृत्य को लगातार सबसे अधिक समय तक प्रस्तुत कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। कलाकारों द्वारा किया जा रहा यह प्रदर्शन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज किया जाएगा।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए बुरहानपुर विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, एडीएम वीर सिंह चौहान, एसडीएम पल्लवी पौराणिक, समेत कई अधिकारी और समाजसेवी भी पहुंचे। खास बात यह रही कि मंच के नीचे जनप्रतिनिधि भी कलाकारों के साथ लोक नृत्य करते नजर आए। रविवार को इस रिकॉर्ड प्रयास को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन के अधिकारी कलाकारों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

निमाड़ के लोक नृत्य को नई पहचान देने की पहल
बुरहानपुर जिले में जनजातीय एवं लोक नृत्यों के संवर्धन, प्रोत्साहन और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अनूठी पहल की गई है। मुकेश दरबार एंड ग्रुप द्वारा लगातार कई घंटे तक निमाड़ के लोक नृत्य का प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, नगर निगम अध्यक्ष अनिता यादव, सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि यह गर्व की बात है कि नेपानगर के मुकेश दरबार एंड ग्रुप द्वारा विश्व का सबसे लंबा सामूहिक लोक नृत्य प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

विधायक अर्चना चिटनीस ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन निमाड़ की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच प्रदान करेगा। वहीं, विधायक मंजू दादू और नगर निगम अध्यक्ष अनिता यादव ने भी टीम को बधाई दी। जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि निमाड़ अंचल के जनजातीय लोक नृत्य को बढ़ावा देने की यह पहल सराहनीय है, और उन्होंने कलाकारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : गिरजाघर-गोदौलिया मार्ग फिर हुआ वनवे

02 Mar 2025

VIDEO : अवैध निर्माण पर नहीं लगाम...होटल में चल रहा था काम, एडीए की टीम ने रुकवाया

02 Mar 2025

VIDEO : प्रधान और सचिव पर अवैध कब्जे का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

02 Mar 2025

VIDEO : लखनऊ की अंसल एपीआई पहुंचे लोग, दफ्तर बंद मिलने पर हंगामा

01 Mar 2025

Rewa: अभा किसान सभा के संयुक्त सचिव सरोज ने BJP सरकार पर हमला, कहा-महाकुंभ में मरने वालों की गिनती नहीं, पर...

01 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा मे आरपीएफ का इंस्पेक्टर 15 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार

01 Mar 2025

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में बाइक को स्टार्ट करने के लगी आग, देखें वीडियो

विज्ञापन

VIDEO : पीयूष मिश्रा के लाइव कंसर्ट पर झूमे लखनऊवाले, बांधा समां

01 Mar 2025

VIDEO : Bihar News : सीएम की बातों से शिक्षा मंत्री हुए असहज; कहा- ऐ, खड़ा हो, आपको जानबूझकर दिया है यह विभाग

Delhi CAG Report: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर क्या कहती है कैग रिपोर्ट?

01 Mar 2025

Delhi CAG Report: कैग रिपोर्ट को लेकर दिल्ली में सियासी घमासान

01 Mar 2025

Mauganj: प्राथमिक स्कूल में हादसा टला, मिड-डे मील बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, बच्चे भी थे मौजूद

01 Mar 2025

Mauganj: कॉलेज गई किशोरी का शव मिला, बैग में मिले सुसाइड नोट पर लिखा- इतने दिनों के लिए ही दुनिया में आई थी

01 Mar 2025

SriGanganagar Crime: नशा सप्लाई करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 11 लाख नकद और तीन कारतूस बरामद

01 Mar 2025

Harda News: कबाड़ हो रही बस का रजिस्ट्रेशन केंसिल करने RTO के बाबू ने मांगे 50 हजार, जेब में मिले एक लाख

01 Mar 2025

Burhanpur News: जिला अस्पताल का बाबू हार्ट पेशेंट सहकर्मी से ले रहा था घूस, 10 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

01 Mar 2025

VIDEO : नजर आया रमजान का चांद, शुरू हो गया इबादतों का महीना

01 Mar 2025

VIDEO : दुल्हन का सपना पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, शहर में चर्चा का विषय बनी शादी

01 Mar 2025

VIDEO : सीतापुर में शुरू हुई 84 कोसी परिक्रमा।

01 Mar 2025

VIDEO : महिला ने युवक से साथ की पति की पिटाई, वीडियो वायरल

01 Mar 2025

Sidhi News: एबीवीपी के पूर्व संगठन मंत्री पर नाबालिग आदिवासी लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

01 Mar 2025

Tikamgarh News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर अश्लील तस्वीरें ली, डरा-धमकाकर घर से मंगाए गहने, दो पर एफआईआर

01 Mar 2025

Chhindwara News: कमलनाथ पुलिस पर भड़के, बोले-टीआई कहां है ? बीजेपी का बिल्ला लगा लिया है

01 Mar 2025

Satna News: सड़क हादसे में जान गवाने वाले पुलिस आरक्षक पंचतत्व में विलीन, पुलिस ने दी सलामी

01 Mar 2025

VIDEO : गढ़मुक्तेश्वर में सील किए सेंटर में हो रहे अल्ट्रासाउंड, भाकियू का सीएमओ कार्यालय में हंगामा

01 Mar 2025

VIDEO : संभल हिंसा में डीएम समेत 45 लोगों के बयान दर्ज, लखनऊ लौटे न्यायिक जांच आयोग के सदस्य

01 Mar 2025

VIDEO : बनारस में रमजान के शुरू होने पर फोड़े गए पटाखे

01 Mar 2025

VIDEO : कोंडागांव में जिला सहकारी बैंक में भुगतान में देरी से नाराज खाताधारकों ने किया घेराव

01 Mar 2025

VIDEO : दिल्ली में रमजान से पहले बाजारों में रौनक, इत्र व बांग्लादेशी टोपी की मांग

01 Mar 2025

VIDEO : प्रेमिका की हत्या कर सिर मुंडवाया, फिर किया गंगा स्नान, बैग में मिली थी युवती की लाश; रोंगटे खड़े कर देगा ये मामला

01 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed