सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur Blisters on feet 10 artists performed folk dance for 24 hours continuously and created world record

Burhanpur: पैरों में पड़े छाले, कई छोड़ गए, फिर भी 10 कलाकार ने लगातार 24 घंटे लोकनृत्य कर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 02:48 PM IST
Burhanpur Blisters on feet 10 artists performed folk dance for 24 hours continuously and created world record

मध्यप्रदेश के बुराहनपुर शहर ने अपना नाम लोंगेस्ट परफॉर्मिंग फोक डांस ग्रुप श्रेणी में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया है। प्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के साथ ही जिला प्रशासन बुरहानपुर के प्रयासों से इस कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। इसमें मुकेश दरबार एंड ग्रुप के 10 कलाकारों के द्वारा लगातार 24 घंटे तक लोकनृत्य का प्रदर्शन कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया गया। बता दें कि प्रदेश के जनजातीय एवं लोक नृत्यों के संवर्धन, प्रोत्साहन और यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पूरा आयोजन किया गया था, जिसकी समाप्ति पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने मुकेश दरबार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बुरहानपुर नगर के परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के मंच पर शनिवार दोपहर 2.57 बजे से मुकेश दरबार ग्रुप के 10 कलाकार और 11 वादक लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर बनाने उतरे थे। इस दौरान नेपानगर जागृति कला केंद्र के निदेशक मुकेश दरबार नृत्य की प्रस्तुति शुरू होने से लेकर रिकॉर्ड बनने तक भावुक दिखे और अंत में लोंगेस्ट परफॉर्मिंग फोक डांस ग्रुप श्रेणी में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में उन्होंने अपना नाम दर्ज करा लिया।

उसके बाद उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों डॉ. तिथि भल्ला और चेतना निचानिया के द्वारा इसका प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यहां सबसे लंबे समय तक प्रदर्शन करने वाले लोक नृत्य समूह होने के लिए 1 से 2 मार्च 2025 तक लगातार 10 कलाकारों द्वारा भगोरिया, फगुआ और गणगौर सहित निमाड़ क्षेत्र के पारंपरिक लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया गया था। लोकनृत्य की इस पूरी प्रस्तुति को लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड की टीम ने लंदन से बैठकर लाइव देखा, जिसके बाद उनकी तीन सदस्यीय टीम रविवार को बुरहानपुर पहुंची थी। इस टीम ने सभागृह में चार घंटे बैठकर लोकनृत्य की प्रस्तुति भी देखी, जिसके बाद रिकॉर्ड बनते ही मुकेश दरबार की टीम को इसका प्रमाण पत्र सौंपा गया।

20 से अधिक कलाकार छोड़कर चले गए
इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए स्थानीय कलाकारों संग मेहनत करने वाले मुकेश दरबार ने मीडिया को बताया कि उनकी इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने की तैयारी तो करीब महीने भर से ही चल रही थी। इस दौरान करीब 20 से अधिक कलाकार तो इसे मुश्किल बताकर उनका साथ छोड़ गए थे। लेकिन उन्होंने भी हार नहीं मानी और नए कलाकार जोड़े। इसकी प्रैक्टिस करने के दौरान जब वे लोग सात घंटे की लगातार प्रस्तुति के समय तक पहुंच गए तो उनकी भी हिम्मत बढ़ गई, जिसके बाद मंच पर कलाकारों ने ढोल, बांसुरी और थाली-चम्मच जैसे ठेठ देसी वाद्य यंत्रों के साथ निमाड़ की लोक संस्कृति की लय-ताल छेड़ दी। फिर कलाकारों के भी कदम कहां रुकने वाले थे, जिसके बाद उन्होंने निमाड़ के प्रसिद्ध भगोरिया, फगुआ और गणगौर नृत्य की प्रस्तुति देकर देश के नाम एक अनूठा वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया।

नृत्य करते हुए पैरों में पड़े छाले
वहीं, यहां मौजूद ग्रुप के कलाकारों ने बताया कि जब उनकी हौंसला अफजाई की गई तो उन पलों को वे भूल ही नहीं सकते। उनकी प्रस्तुति की शुरुआत में ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनीस, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसडीएम पल्लवी पुराणिक सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन उनका हौंसला बढ़ाने पहुंचे थे। वहीं, विधायक चिटनीस और एसडीएम सहित अन्य कई लोग तो आधी रात को भी सभागृह में पहुंचे थे। यही नहीं उन्होंने मंच से नीचे नृत्य करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। इसके बाद रविवार को 2.57 समय पर जैसे ही वर्ल्ड रिकार्ड देश के नाम हुआ सभागृह में मौजूद हर कोई झूम उठा। इसके बाद तो उन्हें लगा ही नहीं कि वे सभी थके हुए हैं या उनके पैरों में नृत्य करते हुए छाले पड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में संदिग्ध हालात में मिला तेंदुए का शव, अवैध शिकार की आशंका से जांच तेज

03 Mar 2025

Rajgarh News: पति से बेवफाई पर पत्नी के आशिक को भरना पड़ रहा जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

03 Mar 2025

Damoh News: तीन दिन पहले ढहे निर्माणाधीन पुल मामले में नक्शा में थे पांच पिलर, मौके पर बने चार, जानें मामला

03 Mar 2025

VIDEO : रमजान में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रियायत देने की मांग

03 Mar 2025

VIDEO : रमजान में महंगे हुए खजूर और फल, रोजदारों की जेब पर बढ़ाया बोझ; देखें वीडियो

03 Mar 2025
विज्ञापन

Rajgarh News: 'जनता को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, ये अच्छी बात नहीं', राजगढ़ में बोले प्रह्लाद पटेल

03 Mar 2025

VIDEO : बरेली के बहेड़ी में सांसी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, कई राज्यों में घूमकर करते थे चोरी

03 Mar 2025
विज्ञापन

Guna News: प्रशासन ने रोका टंट्या मामा प्रतिमा अनावरण, भील समाज में आक्रोश, आज दिग्विजय करने वाले थे अनावरण

03 Mar 2025

VIDEO : Bihar: पुलिस की खटारा गाड़ी बीच रास्ते में हो गई बंद, खींचकर ले जाना पड़ा; वीडियो वायरल होने पर हो रही किरकिरी

03 Mar 2025

Guna News: गुना में दूल्हे से मारपीट कर दिनदहाड़े दुल्हन का अपहरण, रात में पुलिस ने देवास में कराया मुक्त

02 Mar 2025

VIDEO : विश्व शांति केंद्र के उद्धाटन पर गुरुग्राम पहुंचे अध्यात्म के दिग्गज

02 Mar 2025

Bundi Manish Meena murder case: मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, परिवार को दी आर्थिक सहायता

02 Mar 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में नाले में कार गिरने से स्टेशन मास्टर की मौत

02 Mar 2025

VIDEO : नोएडा में ड्राइंग बनाकर बच्चों ने दिखाया हुनर, मैजिक शो में लिया जादू का मजा

02 Mar 2025

VIDEO : नोएडा में फायर सेफ्टी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

02 Mar 2025

VIDEO : रफ्तार के रैप पर झूमी ऑडियंस, हनी सिंह के गानों से मचाया धमाल; ड्रोन से निगरानी

02 Mar 2025

Rewa News: जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल का वीडियो वायरल, आरक्षण पर टिप्पणी कर सीईओ पर साधा निशाना

02 Mar 2025

Himani Narwal Case: हिमानी नरवाल को लेकर पड़ोसियों ने क्या बताया?

02 Mar 2025

Alwar News: अलवर जिले की 244 ग्राम पंचायतें जल्द ही घोषित होंगी टीबी मुक्त, 11 हजार टीबी रोगी ही शेष

02 Mar 2025

MP News: 'कटनी अपार संभावना वाला जिला', CM बोले-माइनिंग, फूड प्रोसेसिंग सहित कई क्षेत्रों में लगेगी इंडस्ट्रीज

02 Mar 2025

VIDEO : गुरुग्राम के सेक्टर 8 की सर्विस रोड से जा रही गैस पाइप लाइन में लगी आग

02 Mar 2025

VIDEO : फ्लोराइड पीड़ितों की सुध लेने पहुंचे DM, पाइप से पानी पहुंचने तक टैंकर से आपूर्ति के निर्देश; ली जानकारी

02 Mar 2025

VIDEO : दो लोगों को डंपर ने कुचला..., बालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने सड़क पर फूंके वाहन; तोड़फोड़

02 Mar 2025

VIDEO : Ambedkarnagar: अयोध्या मार्ग पर लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम, फंसे रहे दूल्हे और बराती

02 Mar 2025

Khargone: पाक महीना रमजान हुआ शुरू, रोजा इफ्तार के लिए सजे बाजार, मस्जिदों में किए खास इंतजाम और सजावट

02 Mar 2025

VIDEO : सीमा हैदर की गोद भराई में जुटे परिवार के लोग

02 Mar 2025

VIDEO : सितारा देवी की बेटी ने गंगा किनारे दी कथक की प्रस्तुति

02 Mar 2025

VIDEO : उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2025...बोक्सा जनजाति के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

02 Mar 2025

VIDEO : Lucknow: भातखण्डे कला मण्डप में आयोजित कार्यकम, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

02 Mar 2025

VIDEO : उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2025 में हुई ऐपण कला प्रतियोगिता

02 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed