सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Khajuraho Dance Festival, domestic and foreign tourists got angry over the minister’s late

MP: खजुराहो नृत्य महोत्सव की हंगामेदार शुरुआत, देरी से पहुंचे मंत्री जी, तो किसने लगाए वापस जाओ के नारे?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 08:05 PM IST
Khajuraho Dance Festival, domestic and foreign tourists got angry over the minister’s late
विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव का आगाज हो चुका है, लेकिन पहले ही दिन महोत्सव के मंच पर एक ऐसी स्थिति बनी जिसने सबको हैरान कर दिया। 20 से 26 फरवरी तक चलने वाले इस उत्सव के शुभारंभ अवसर पर जब प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भाषण देने खड़े हुए, तो दर्शक दीर्घा में बैठे देसी-विदेशी पर्यटकों का धैर्य जवाब दे गया। दरअसल, कार्यक्रम शुरू होने का समय शाम 6:30 बजे तय था, लेकिन मुख्य अतिथि और मंत्रियों के देरी से पहुंचने के कारण समारोह करीब 2 घंटे की देरी से शुरू हुआ। ऐसे में क्या था फिर पर्यटकों का गुस्सा भी देखने को मिला ऐसे में पर्यटक अपनी कुर्सी छोड़कर मंत्री से बाहर जाने के लिए नारे लगाने लगे हालांकि काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका

जब संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का भाषण शुरू हुआ, तो दर्शक बुरी तरह भड़क गए। पर्यटकों को कला और नृत्य का इंतजार था, लेकिन नेताओं के लंबे भाषणों ने उनके सब्र का बांध तोड़दिया। देखते ही देखते सामने बैठी भीड़ 'गो बैक' के नारे लगाने लगी और चारों तरफ से 'हो-हो' का शोर सुनाई देने लगा।

हैरानी की बात यह रही कि इतनी भारी हूटिंग के बावजूद मंत्री जी अपना भाषण देते रहे। वे करीब 6 मिनट तक बोले और अंत में जब शोर और बढ़ा, तो वे चार पंक्तियां सुनाने की जिद पर अड़ गए। दर्शकों की पीड़ा समझते हुए उन्होंने मंच से यह तो स्वीकार किया कि लोग कार्यक्रम देखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन फिर भी बिना अपनी कविता सुनाए और जयकारे लगवाए वे मंच से नीचे नहीं उतरे।

ये भी पढ़ें- Indore Violence : इंदौर में सियासी हिंसक झड़प, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव की तस्वीरें

इस पूरे घटनाक्रम पर वहां मौजूद विदेशी सैलानियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। इटली के फ्लोरेंस से आए एलेसांद्रो ने कहा कि हम इटली में माहौल को महसूस करने और नृत्य देखने के आदी हैं, न कि लंबे भाषण सुनने के। हम अनुभव को जीना चाहते थे। वहीं उनकी साथी जूलिया ने बताया कि यह जगह और माहौल बेहद शानदार है, लेकिन मंत्री जी ने शायद कुछ ज्यादा ही बातें कर दीं। हम वास्तव में केवल नृत्य देखना चाहते थे।

खजुराहो के इस भव्य आयोजन में पहले ही दिन हुए इस घटनाक्रम ने व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दूर-दराज से आए पर्यटक कला देखने के लिए घंटों इंतजार कर रहे थे, जबकि मंच से सियासी भाषणों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

करनाल: राइस एंड ग्रेन एक्सपो में पहुंचे अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह

21 Feb 2026

MP Politics: Hemant katare का उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, इस्तीफे से कांग्रेस में खलबली!

21 Feb 2026

VIDEO: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश रामजीत गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

21 Feb 2026

सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया जनसुनवाई पोर्टल व मोबाइल एप, ईडब्ल्यूएस दाखिला पोर्टल का शुभारंभ

21 Feb 2026

'विश्व दर्शन दिवस' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

21 Feb 2026
विज्ञापन

स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत

21 Feb 2026

फगवाड़ा के हदियाबाद से गंडवां तक की सड़क का निर्माण कार्य अधूरा

21 Feb 2026
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

21 Feb 2026

VIDEO: ‘दम मस्त कलंदर’ से ‘भर दो झोली’ तक… सूफी नाइट में डूबा ताज महोत्सव; श्रोता झूम उठे

21 Feb 2026

VIDEO: दुर्गम रास्तों पर दौड़ी एडवेंचर रैली, समय और गति का दिखेगा तालमेल

21 Feb 2026

VIDEO: दुर्गम रास्तों पर दौड़ी एडवेंचर रैली, 77 वाहनों के साथ झांसी के लिए रवाना कारवां

21 Feb 2026

अलीगढ़ डायट पर 660 शिक्षकों का स्मार्ट क्लासेस-आईसीटी एवं डिजिटल लाइब्रेरी प्रशिक्षण

21 Feb 2026

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की

21 Feb 2026

त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

21 Feb 2026

सीएचसी खलीलाबाद में लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

21 Feb 2026

रस्सी,प्लास्टिक के गोदाम में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

21 Feb 2026

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने दिया धरना

21 Feb 2026

नगरपालिका ने पोस्टमार्टम रोड से हटवाया अतिक्रमण

21 Feb 2026

सोशल मीडिया ने महिलाओं की आवाज को और मजबूत किया है- डॉ. सानिया त्यागी

21 Feb 2026

क्रिकेट में कला संकाय ने कृषि संकाय को 24 रन से हराया

21 Feb 2026

Meerut: मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन से पहले दिल्ली रोड पर भारी जाम, परीक्षा देने जा रहे छात्र परेशान

21 Feb 2026

Ujjain News: वाहन मेले में पोर्टल पर अटकी टैक्स छूट, आरटीओ बोले- छूट भी मिलेगी और वेरिफिकेशन भी होगा

21 Feb 2026

भीषण गर्मी में भी घर को ठंडा रखेगा एएमयू में बना यह पैनल

21 Feb 2026

Meerut: एनएएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

21 Feb 2026

Meerut: आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

21 Feb 2026

Meerut: विक्टोरिया पार्क में अंडर-16 क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित

21 Feb 2026

बहादुरगढ़: बादली के कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लुधियाना के पीएयू ग्राउंड में स्वदेशी मेले में कलाकारों ने बांधा समां

21 Feb 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे फाजिल्का, मंत्री अमन अरोड़ा के ससुर को दी श्रद्धांजलि

21 Feb 2026

फिरोजाबाद पुलिस अभियुक्ता को आई गिरफ्तार करने, बचने को उसने झोपड़ी में लगाई आग

21 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed