{"_id":"67ce9064bf9cf6d4a703eeed","slug":"panna-tiger-reserves-tigress-p-234-23-22-shifted-to-madhav-national-park-shivpuri-now-ptrs-tigress-will-increase-the-tiger-family-in-madhav-tiger-reserve-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2711398-2025-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Panna Tiger Reserve: अब माधव टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ाएगी पीटीआर की बाघिन, शिवपुरी किया गया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna Tiger Reserve: अब माधव टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ाएगी पीटीआर की बाघिन, शिवपुरी किया गया शिफ्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 02:09 PM IST
Link Copied
पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 (23) 22 को माधव टाइगर रिजर्व, शिवपुरी भेजा गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), भोपाल की अनुमति के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 (23) 22, जिसकी उम्र करीब 25 माह है, को आज दिन सोमवार दिनांक 10 मार्च को माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के लिए रवाना किया गया है।
फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि उक्त बाघिन को प्राप्त करने के लिए माधव राष्ट्रीय उद्यान से डॉ. जितेन्द्र जाटव, वन्यप्राणी चिकित्सक एवं परिक्षेत्र अधिकारी रूप कुमार दीक्षित एवं वन रक्षक उपस्थित रहे। क्षेत्र संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व की उपस्थिति में डॉ, नितिन गुप्ता द्वारा निश्चेतन की कार्रवाई सम्पन्न की गई। बाघिन को रेस्क्यू वाहन द्वारा माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी भेजा गया। बाघिन के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व से राजबेन्द्र मिश्रा, अधीक्षक केन घड़ियाल अभयारण्य के नेतृत्व में परिक्षेत्र अधिकारी पन्ना बफर, बाघ अनुश्रवण सदस्य एवं रेस्क्यू दल के साथ रवाना किया गया। वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन ट्रस्ट के डॉ. प्रशान्त देशमुख भी कॉलरिंग हेतु इस ऑपरेशन में शामिल रहे। बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। माधव टाइगर रिजर्व प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। नए घोषित माधव टाइगर रिजर्व में आज 10 मार्च को दो बाघ छोड़े जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।