{"_id":"6981e46e84736773d404a873","slug":"teacher-accused-of-drunken-school-teacher-parents-protest-probe-launched-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3911349-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक पर आरोप, अभिभावकों ने किया विरोध; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक पर आरोप, अभिभावकों ने किया विरोध; जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 10:24 PM IST
Link Copied
छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बंजारीगुड़ी स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल आने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध दर्ज कराया, वहीं शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
अभिभावकों ने घेरा स्कूल, जताई नाराजगी
मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक विद्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि शिक्षक कुंवरलाल भारती कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल आते हैं। अभिभावकों ने कहा कि जब उन्होंने शिक्षक को रोका, तो उन्होंने कथित रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने शराब पी रखी है। ग्रामीणों ने घटनाक्रम का पंचनामा तैयार कर संबंधित अधिकारियों को सौंपा है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिक्षक ने आरोपों से किया बचाव
अभिभावकों के अनुसार, समझाने पर शिक्षक ने कहा कि वे बच्चों को गलत शब्द नहीं सिखाते। साथ ही यह भी कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप बढ़ा-चढ़ाकर बताए जा रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की हालत देखकर ही उन्हें नशे में होने का संदेह हुआ।
विभाग ने जांच के दिए निर्देश
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बच्चों के भविष्य की नींव होते हैं, ऐसे में शिक्षकों का जिम्मेदार आचरण जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।