Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Chhindwara News: Villagers pelted stones at the team that had arrived to remove encroachments.
{"_id":"6987ee058480654db30612b1","slug":"12-villagers-booked-for-stone-pelting-team-to-remove-encroachment-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3928237-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर पथराव, 12 ग्रामीणों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर पथराव, 12 ग्रामीणों पर मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 08:14 AM IST
Link Copied
छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना अंतर्गत हिवरखेड़ी चौकी क्षेत्र में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते अधिकारियों को पीछे हटकर हिवरखेड़ी चौकी में शरण लेनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार शासकीय भूमि पर अवैध मकान निर्माण की शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची थी। जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनज़र कार्रवाई रोक दी।
12 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
पुलिस ने इस मामले में ग्राम मानेगांव निवासी 12 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 221, 132, 324(4), 296 एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में शंभु दयाल वर्मा, मट्टो बाई, अजब सिंह, अनीता, जीत सिंह, भगत सिंह, ब्रजबती, अंजू, कलम सिंह, सविता, रूप सिंह और रामरानी शामिल हैं।
वीडियो फुटेज के आधार पर जांच
थाना प्रभारी मोहन सिंह मसकोले ने बताया कि पटवारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।