सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   9 days after younger brother was shot dead second brother dies in suspicious condition

Damoh News: नौ दिन पहले छोटे भाई की गोली मारकर हुई थी हत्या, अब बड़े की संदिग्ध मौत; परिजनों ने लगाया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 07:27 PM IST
9 days after younger brother was shot dead second brother dies in suspicious condition

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के शिकारपुरा गांव में 18 सितंबर को हुई देवेंद्र लोधी की हत्या के नौ दिन बाद शुक्रवार शाम उनके बड़े भाई दशरथ लोधी का शव संदिग्ध अवस्था में खेत में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार दोपहर दमोह पटेरा मार्ग के हरपालपुरा तिराहे पर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने पहुंचे, लेकिन वह नहीं माने। एएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम हटाया।

घटनाक्रम के अनुसार, 18 सितंबर की सुबह गांव के सरपंच आनंदी लोधी के चचेरे भाई देवेंद्र लोधी की गांव के ही मोती सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी मोती सिंह पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था।

ये भी पढ़ें- बहन की शादी का कर्ज चुकाने के लिए बना चोर, कारखाने के कर्मचारी ने उड़ाई 19 किलो चांदी

दूसरे भाई का मिला शव
घटना के 9 दिन बाद मृतक देवेंद्र के बड़े भाई दशरथ लोधी का शव खेत में मिला। परिवार के सदस्य दशरथ को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे और पटेरा हाईवे पर हरपालपुरा तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

यह लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि देवेंद्र लोधी की हत्या के आरोपी मोती लोधी के बेटे गनपत, मोहित और उमेश ने दशरथ लोधी की हत्या की है। उनका यह भी आरोप है कि पटेरा पुलिस ने पहले मामले में ठीक से कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण आरोपियों ने उनके दूसरे परिजन की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें-  गनेरी गांव में मां-बेटे की रहस्यमयी मौत, घर में दोनों मिले मृत, हत्या की आशंका से गांव में दहशत

परिजनों की मांग थी कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और पटेरा टीआई सरोज सिंह को निलंबित किया जाए। सूचना मिलने पर हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है, जो ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माने तो एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया और अपने बयान दर्ज कराने को कहा। उचित कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद सड़क से जाम हटाया गया और यातायात चालू हुआ। इस दौरान करीब तीन घंटे मार्ग बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Katni News: कैमोर में पहली बार 101 फीट ऊंचे रावण के साथ जलेंगे मेघनाथ और कुंभकर्ण; इलेक्ट्रिक बाण से होगा अंत

28 Sep 2025

कानपुर: भीतरगांव इलाके में बिहार के शहद व्यापारियों ने डाला डेरा

28 Sep 2025

आई लव महादेव के साथ निकली लाट भैरव की नक्कटैया, VIDEO

28 Sep 2025

पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, VIDEO

28 Sep 2025

VIDEO: आईएमए चुनाव...अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र गुप्ता और योगेश सिंघल के बीच कांटे की टक्कर, चिकित्सक कर रहे मतदान

28 Sep 2025
विज्ञापन

VIDEO: दिवाली स्पेशल प्रदर्शनी में उमड़ा लोगों का हुजूम

28 Sep 2025

VIDEO: पंजाबी विरासत की ओर से बच्चों ने निकाला जुलूस, देशभक्ति का दिया संदेश

28 Sep 2025
विज्ञापन

अलीगढ़ के सारसौल स्थित सिद्धपीठ मंदिर श्री साई बाबा पर वही माता के भजनों पर भक्ति की बयार

28 Sep 2025

विजडम पब्लिक स्कूल की छात्रा को बनाया एक दिन का डीएसपी, गुनगुन ने की जनसुनवाई, वाहनों से हटवाए जातिगत स्टीकर

28 Sep 2025

Badrinath Highway: शिवपुरी बाजार से पहले हाईवे पर फैला मलबा, वाहनों की लग रही लाइनें

28 Sep 2025

महेंद्रगढ़: पुरानी मंडी में राधा रानी के जयकारों के साथ निकाली गई प्रभात फेरी

Saharanpur: डॉमिनोज में लगी आग

28 Sep 2025

Tehri: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर भू भूम्याल जागृति समिति का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

28 Sep 2025

पानीपत: जीटी रोड पर नगर निगम के वाहन में लगी आग

28 Sep 2025

कुरुक्षेत्र: गृह मंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा, बीजेपी ने शुरू की तैयारियां

28 Sep 2025

Jodhpur News: जॉस्लिन नंदिता चौधरी ने उठाई छात्र संघ चुनाव की मांग, कहा- महिलाओं को राजनीति में आना होगा आगे

28 Sep 2025

Kullu: 50 साल बाद बनेगा माता भुवनेश्वरी का नया रथ

28 Sep 2025

झज्जर: इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

शारदीय नवरात्र...कर्णप्रयाग के देवी मंदिरों में कार्यक्रमों की धूम, नंदा के लोक जागरों की दी प्रस्तुति

28 Sep 2025

बाराबंकी में पुलिस ने चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा युवक का शव; देखते रहे घरवाले

28 Sep 2025

Meerut: त्यागी ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन

28 Sep 2025

भद्रराज मंदिर की ओर ट्रैकिंग पर गए थे युवक-युवतियां, रात में भटके रास्ता

28 Sep 2025

कल जन्मदिन और आज मौत... बाइक से बुआ के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

28 Sep 2025

पिपरी में पुलिस-मुठभेड़, बदमाश किशन पासी घायल और गिरफ्तार

28 Sep 2025

कानपुर: 70 साल पहले जहां से किया था पांचवीं पास, राजमिस्त्री ने वहीं बच्चों को गिफ्ट की फिसलन पट्टी

28 Sep 2025

Hamirpur: माता मंदिर में षष्ठम नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चरखी दादरी: सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

28 Sep 2025

कार्यक्रम रोकने पर विश्वकर्मा समाज ने किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

28 Sep 2025

काशी में मिशन शक्ति, एक दिन की थानेदार बनी बेटियों को सुनें, VIDEO

28 Sep 2025

Solan: एथेना पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

28 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed