{"_id":"697eea3a998965715b006c90","slug":"youth-jumps-into-well-in-intoxicated-state-breath-trapped-at-25-foot-depth-damoh-news-c-1-1-noi1513-3902254-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शराबी युवक ने कुएं में लगाई छलांग, 25 फीट गहराई में फंसी सांसें, पुलिस-ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शराबी युवक ने कुएं में लगाई छलांग, 25 फीट गहराई में फंसी सांसें, पुलिस-ग्रामीणों ने बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 04:54 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रैवझा में शनिवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत एक युवक अचानक 25 फीट गहरे कुएं में कूद गया। पलभर में गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पर तैनात भगवान दास दाहिया और आरक्षक देवेंद्र अठ्या बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। हालात बेहद नाजुक थे—कुएं के भीतर युवक की जान खतरे में थी।
जान की बाज़ी लगाकर किया गया रेस्क्यू
पुलिस और ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए कुएं में रस्सी के सहारे खाट बांधकर नीचे उतारी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खाट पर लिटाया गया और फिर रस्सियों की मदद से धीरे-धीरे बाहर निकाला गया। हर पल सांसें थमाने वाला था, लेकिन अंततः युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक पिता संतोष पटेल (उम्र 20 वर्ष) बताया। उसे तत्काल हटा थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अगर कुछ मिनट की भी देरी होती, तो यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों की समझदारी से एक युवक की जान बच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।