Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Datia News
›
Congress protests in Datia over gas cylinder shortage, attempts to light a stove at Sitasagar to corner BJP
{"_id":"69ba4b2c5e6af6b6c8046ce1","slug":"video-congress-protests-in-datia-over-gas-cylinder-shortage-attempts-to-light-a-stove-at-sitasagar-to-corner-bjp-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"दतिया में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीतासागर पर चूल्हा जलाने की कोशिश करते हुए बीजेपी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीतासागर पर चूल्हा जलाने की कोशिश करते हुए बीजेपी को घेरा
दतिया ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:20 PM IST
Link Copied
घरेलू रसोई गैस की किल्लत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कमेटी ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सीतासागर स्थित गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के एक पुराने बयान पर तंज कसते हुए सीतासागर में पाइप डालकर गैस चूल्हा जलाने का सांकेतिक प्रयास किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की कमी और लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उनका आरोप है कि सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत कीमतों में की गई वृद्धि वापस ले और गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।