{"_id":"69ad63136705b14cda01afe9","slug":"a-huge-bhag-yatra-was-organised-by-samajik-samrasata-manch-where-common-people-including-dewas-mla-gayatri-raje-pawar-were-present-dewas-news-c-1-1-noi1389-4026374-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dewas News: सामाजिक समरसता मंच ने निकाली फाग यात्रा, विधायक गायत्री राजे पवार सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: सामाजिक समरसता मंच ने निकाली फाग यात्रा, विधायक गायत्री राजे पवार सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 07:21 PM IST
Link Copied
देवास में रविवार को रंगपंचमी का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में राधा-कृष्ण फाग यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर देवास विधायक गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और सामाजिक समरसता मंच के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया और पूरा शहर रंगों में सराबोर नजर आया।
फाग यात्रा का शुभारंभ जवाहर चौक पर भगवान कृष्ण की महाआरती के साथ हुआ। यात्रा में गुलाल की तोपों और दो टैंकर से लगातार रंग बरसाया गया। ढोल-धमाकों और डीजे की धुन पर युवाओं की टोलियां नाचते-गाते आगे बढ़ीं। इस बार महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई, जिन्होंने भजनों पर नृत्य करते हुए यात्रा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यात्रा में कई विशेष आकर्षण भी शामिल थे। रंगों से सराबोर तोप, आदिवासी भगोरिया नृत्य और पंजाबी भांगड़ा टोली ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह यात्रा पूर्ण अनुशासन के साथ निकाली गई, जिससे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा।
राधा-कृष्ण फाग यात्रा जवाहर चौक से शुरू होकर नयापुरा, जनता बैंक, सुभाष चौक और नॉवेल्टी चौराहा होते हुए सयाजी द्वार पर समाप्त हुई। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। रंगपंचमी के दिन सुबह से ही लोग अपने घरों से निकलकर शहर की सड़कों पर रंगों के पर्व का आनंद लेते रहे। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी इस पर्व को खूब उत्साह से मनाया, जिससे देवास का हर कोना रंगों से जीवंत हो उठा।
पुलिस रही प्रमुख चौराहों पर तैनात
रंगपंचमी पर पूरे शहर में कोई हुड़दंग न हो इसके लिए प्रशासन ने चाकचौबंद व्यवस्था कर रखी थी। शहर में निकली राधा-कृष्ण फाग यात्रा के दौरान पुलिस शहर के विभिन्न चौराहे पर मुस्तैद रही। इस दौरान आम नागरिक भी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को रंग लगाते हुए नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।