{"_id":"69ad305fbbf1528a140f76ab","slug":"video-medical-device-park-to-be-built-in-agra-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेडिकल डिवाइस और फार्मा पार्क बनेंगे, आगरा में सीएम योगी ने की बड़ी घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेडिकल डिवाइस और फार्मा पार्क बनेंगे, आगरा में सीएम योगी ने की बड़ी घोषणाएं
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जिले में प्रदेश की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ता इलाज मिले, इसके लिए प्रदेश में ही दवाएं और चिकित्सकीय उपकरण बनेंगे। आगरा में मेडिकल डिवाइस और ललितपुर में फार्मा पार्क बनाने का एलान भी किया। आगरा के सिकंदरा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के लोकार्पण के समय मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के पास 350 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। यह शहर से एक घंटे की दूरी पर है। यहां मेडिकल डिवाइस पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे समेत अन्य जरूरी कार्य हो चुका है। आगरा में ही उपकरण बनने से इनकी लागत कम आएगी और अस्पतालों को भी किफायती दर मशीन और उपकरण मिल सकेंगे। इससे जांच और सर्जरी सस्ती होंगी। दवाएं बाहर से न खरीदनी पड़े, इसके लिए प्रदेश में ही दवाएं बनवाई जाएंगी। इसके लिए ललितपुर में फार्मा पार्क बनाया जा रहा है। इसके लिए 1500 एकड़ जमीन भी तय कर ली है। वहां दवाओं का निर्माण होगा। इससे सस्ती दवाएं मिल सकेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।