Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
blood donation camp was organised at the District Civil Hospital in Fatehabad on the occasion of International Women's Day
{"_id":"69ad246035bb4cf4210115eb","slug":"video-blood-donation-camp-was-organised-at-the-district-civil-hospital-in-fatehabad-on-the-occasion-of-international-womens-day-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल में लगाया गया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल में लगाया गया रक्तदान शिविर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के ब्लड सेंटर में एक विशेष नारी शक्ति रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान और समाज सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला प्रतिभागियों सहित अन्य नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
डीसी डाॅ. विवेक भारती ने बताया कि रक्तदान एक महान सेवा है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। डीसी ने नारी शक्ति को सलाम करते हुए उनके साहस और दृढ़ता की सराहना की। डीसी डाॅ. विवेक भारती ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में विभिन्न पहलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला प्रशासन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियां के लिए उन्हें नमन करता है। डीसी ने कहा कि यह शिविर समाज में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने जिले के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने रक्तदान शिविर में पहुंचकर जरूरतमंदों के जीवन को बचाने के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
रक्तदान शिविर के नोडल अधिकारी डाॅ. तरुण ने बताया कि 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर 8 मार्च को हरियाणा में हर जिले में महिला स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का आयोजन हरियाणा राज्य रक्त संचरण परिषद और स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की देखरेख में हुआ। डाॅ. तरुण ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। शिविरों में महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।