सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna district hospital alleges sending a live youth for postmortem, administration calls it misleading

Guna News: 'होश न आता तो जिंदा ही चीर देते', गुना जिला अस्पताल में जीवित युवक को पोस्टमॉर्टम रूम भेजने के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 05:18 PM IST
Guna district hospital alleges sending a live youth for postmortem, administration calls it misleading

गुना जिले के जिला अस्पताल से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसे मृत समझ लिया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया है।

जानकारी के अनुसार, युवक ने दावा किया कि वह इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत मान लिया। उसके मुताबिक, जब उसे होश आया तो उसने खुद को पोस्टमॉर्टम कक्ष में पाया, जहां उसके शरीर की जांच की तैयारी की जा रही थी। यह देखकर वह घबरा गया और बिना कपड़ों के ही वहां से बाहर भाग निकला। युवक का कहना है कि अगर उसे समय पर होश नहीं आता तो उसके शरीर पर चीरा लगाकर पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया जाता, जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता था।

घटना को लेकर युवक ने 18 मार्च को एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया और लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। मामले की पृष्ठभूमि भी काफी संवेदनशील बताई जा रही है। युवक के अनुसार, उसने 11 मार्च को मानसिक तनाव के चलते सल्फास का सेवन कर लिया था। बताया गया है कि वह प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के चलते एक महिला के घर पहुंचा था, जहां उसने यह कदम उठाया। बाद में उक्त महिला ही उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को राहत, हाईकोर्ट का आदेश खारिज, अगली सुनवाई 23 जुलाई को

इस दौरान अस्पताल परिसर में एक और विवाद सामने आया। युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने महिला पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि महिला के साथ मारपीट तक की नौबत आ गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक खुद महिला को बचाने की कोशिश करता हुआ नजर आया। इसी वजह से अब यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि युवक को मृत मानकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था, तो वह उसी दौरान अपने परिजनों के बीच कैसे दिखाई दिया।

दूसरी ओर, इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजकुमार ऋषिश्वर ने स्पष्ट किया कि यह मामला तथ्यों से परे है और इसमें कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया एक निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होती है, जिसमें शव को पुलिस द्वारा भेजा जाता है और आवश्यक दस्तावेज भी पूरे किए जाते हैं। सीएमएचओ का कहना है कि बिना पुलिस की अनुमति और औपचारिकताओं के किसी भी व्यक्ति को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युवक के पास किसी प्रकार के दस्तावेज या प्रमाण हैं तो उन्हें प्रस्तुत किया जाना चाहिए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा सके। बिना साक्ष्य के इस तरह के आरोप लगाने से चिकित्सा संस्थान की साख को नुकसान पहुंच सकता है।

फिलहाल यह मामला आरोप और प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है। एक ओर युवक अपनी आपबीती बता रहा है, तो वहीं प्रशासन इसे निराधार बता रहा है। ऐसे में सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस मामले में गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल से जब पूछा तो उनका कहना है यह जानकारी सही नहीं है इसको वेरीफाई किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जारी किया खास संदेश

19 Mar 2026

सोनीपत: हर गर्भवती महिला के लिए आरसीएच आईडी बनवाना जरूरी

19 Mar 2026

VIDEO: नोडल केंद्र पर भेजी जा रही 700-700 वैक्सीन, 23 से लगेंगी

19 Mar 2026

VIDEO: एसएन में 24 घंटे कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा, स्पेशल ओटी हुई शुरू; तैयार हुए दो ऑपरेशन थिएटर

19 Mar 2026

VIDEO: कमला नगर से मुड़ेगा मेट्रो ट्रैक, नए कट से गुजरेंगे वाहन; जाम से इस तरह मिलेगी राहत

19 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: पैर से आंत तक पहुंचाई नस, रक्त संचार होते ही दूर हुआ दर्द; एसएन के चिकित्सकों ने कर दिया कमाल

19 Mar 2026

Sirmour: त्रिलोकपुर में शुरू हुआ नवरात्र मेला

19 Mar 2026
विज्ञापन

पठानकोट के जुगियाल क्षेत्र में दो गुटों के बीच गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने

19 Mar 2026

नवरात्रि के पहले दिन झांसी के पचकुइयां मंदिर में जल चढ़ाने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

19 Mar 2026

VIDEO: पूर्व सैनिक को कमरे में बंद कर चोरों ने तीन कमरों को खंगाला

19 Mar 2026

झज्जर: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का घरों में हुआ पूजन, अलीगढ़ में बच्ची आरती पढ़ते हुए

19 Mar 2026

VIDEO: किशोरी से दरिंदगी, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में गोली लगने से हुआ घायल

19 Mar 2026

VIDEO: Bahraich: नव वर्ष प्रतिपदा पर सरस्वती विद्या मंदिर रुपईडीहा की प्रभात फेरी निकली

19 Mar 2026

अलीगढ़ में बदला मौसम, रात में बारिश के बाद सुबह आसमान में छाए बादल

19 Mar 2026

VIDEO: नैमिषारण्य में नवरात्र के पहले दिन उमड़े श्रद्धालु, किया दर्शन पूजन, मां ललिता देवी के मंदिर में उमड़े भक्त

19 Mar 2026

VIDEO: श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ चैत्र नवरात्र की शुरुआत, काली भवानी मंदिर में उमड़े भक्त, 5000 साल का है इतिहास

19 Mar 2026

Bilaspur: शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में चैत्र नवरात्र की धूम

19 Mar 2026

VIDEO: कंस मेला में गूंजे जयकारे, श्रीकृष्ण-बलदेव शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

19 Mar 2026

VIDEO: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, मंदिरों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

19 Mar 2026

Rajyasabha Election Result: कांग्रेस विधायक ने बताया राज्यसभा में क्यों नहीं किया वोट | Tejashwi Yadav |Bihar

19 Mar 2026

Mandi: आईटीआई मंडी के प्रशिक्षु साहिल ने नॉर्थ जोन स्किल्स प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

19 Mar 2026

VIDEO: बारिश और आंधी का कहर, मथुरा में गेहूं की फसल बर्बाद, रो पड़े किसान

19 Mar 2026

फतेहाबाद में निकाली गई बाबा श्याम की निशान यात्रा

19 Mar 2026

Shimla: हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में विपक्ष की सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

19 Mar 2026

Mandi: स्मार्ट मीटर का विरोध, मनरेगा को भी बचाने की उठी मांग

19 Mar 2026

VIDEO: लखनऊ यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय नगर अध्ययन एवं पर्यावरण केंद्र के कर्मचारी धरने पर बैठे

19 Mar 2026

Rojgar Mela: बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बना रोजगार मेला | Ranchi | Unemployment

19 Mar 2026

कानपुर: सुरों की सरिता और शंखनाद से शुरू हुआ संवत् 2083, अटल घाट पर 108 ध्रुपद गायकों ने रची स्वर-साधना

19 Mar 2026

कानपुर: जय माता दी के जयघोष से गूंजा घाटमपुर, चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां कूष्मांडा के दरबार में उमड़ी भीड़

19 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed