सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Robbery at elderly couple's home in Mrigavas revealed, two gypsy criminals arrested; jewelry

Guna News: बुजुर्ग दंपति के घर डकैती का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; जेवर-नकदी और देशी कट्टा भी बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 04:31 PM IST
Robbery at elderly couple's home in Mrigavas revealed, two gypsy criminals arrested; jewelry

गुना जिले के मृगवास थाना क्षेत्र के ग्राम बाकन्या में 12 अप्रैल 2026 की रात बुजुर्ग दंपत्ति के घर हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने 21 दिन में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल, हथियार और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

13 अप्रैल की तड़के मृगवास थाना पुलिस को सूचना मिली कि बाकन्या गांव में वंकटदास बैरागी (65) के घर डकैती हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस दल को वंकटदास ने बताया कि 12 अप्रैल की रात करीब 2 बजे 4-5 नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। बदमाशों ने उन्हें और उनकी पत्नी को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया, हाथ-पैर बांधकर मारपीट की और घर में रखे 1 लाख रुपये नकद सहित पत्नी के सोने के बाले, नाक का कांटा, चांदी की पायल व बिछूड़ी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अप.क्र. 38/26 धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी हितिका वासल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के करीब 100 लोगों से पूछताछ की। तकनीकी जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास सक्रिय लगभग 10 हजार मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया, जिसमें एक संदिग्ध नंबर सामने आया। इसके आधार पर 4 मई को पुलिस ने रामधन पुत्र हीरालाल कंजर (26), निवासी ग्राम बिरयाई, थाना कुम्भराज को हिरासत में लिया।

पढे़ं:  'ये लड़ाई आसान नहीं थी', भाजपा की जीत पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; कैसा रहा उनका संघर्ष? जानें

पूछताछ में रामधन ने अपने साथी मनोहर कंजर व अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि घटना से दो दिन पहले वे शिकार के लिए बाकन्या क्षेत्र में गए थे। गांव के बाहर बने एक मकान को देखकर उन्होंने रेकी की और पता चला कि वहां बुजुर्ग दंपत्ति अकेले रहते हैं। इसके बाद 12 अप्रैल की रात योजनाबद्ध तरीके से डकैती को अंजाम दिया गया। रामधन की निशानदेही पर पुलिस ने उसी दिन दूसरे आरोपी मनोहर उर्फ मनोरिया पुत्र तोरण कंजर (25), निवासी ग्राम बिरयाई को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कुम्भराज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 हजार रुपये नकद, सोने की नाक की बाली, चांदी की बिछूड़ी (एक जोड़ी), चांदी की पायल (एक जोड़ी), वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने के औजार, एक 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में रही श्रद्धालुओं की भीड़, बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की

05 May 2026

VIDEO: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोशाला में गोवंश को दुलारकर खिलाया गुड़

05 May 2026

VIDEO: जलालपुर में पलटी स्कूल बस कुछ बच्चे घायल कोई हताहत नहीं

05 May 2026

VIDEO: लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन के गेट के सामने धंसी सड़क

05 May 2026

VIDEO: 50 हजार का इनामी संजय लोनिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

05 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: ज्येष्ठ मास के पहले मंगल को उमड़ी भक्तों की भीड़, सुबह से ही लगी लंबी कतारें

05 May 2026

हरदोई: लापता किशोर-किशोरी के शव दुपट्टे और गमछे से लटके मिले

05 May 2026
विज्ञापन

Nalanda Police: नालंदा पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर गैंग के गुर्गे, मेडिकल छात्र समेत 3 गिरफ्तार | Neet Exam

05 May 2026

अलीगढ़ में मौसम ने ली करवट, देर रात और सुबह हुई बारिश, तापमान घटा

05 May 2026

Rajasthan News: प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore ने कहा- 'जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया'

05 May 2026

VIDEO: लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश, भीगते हुए ऑफिस पहुंचे लोग

05 May 2026

VIDEO: ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर में लगी लाइन, भक्तों ने पूजन कर की दिन की शुरुआत

05 May 2026

इटावा: गोलियों की तड़तड़ाहट से थराया भरथना, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

05 May 2026

VIDEO: जेठ के पहले बड़े मंगल को हनुमान मंदिर में देर रात हुई आरती में शामिल हुए भक्त, लग गई लंबी लाइन

05 May 2026

VIDEO: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर अयोध्या में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

05 May 2026

बंगाल में भाजपा की जीत पर लुधियाना में भाजपा का जश्न

05 May 2026

मानहानि मामले में लुधियाना अदालत में पेश हुए बिक्रम मजीठिया

05 May 2026

हुसैनीवाला बार्डर के गांवों में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने पर मनाया जश्न

जीरा में शिअद (अ) के अध्यक्ष मान ने अपने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

उरई: बिरिया खुर्द में दंपती ने फंदे से लटककर दी जान, विवेक-साधना की मौत से गांव में फैला सन्नाटा

05 May 2026

गुरुहरसहाए में विधायक ने गांव जीवन अरैन में बने "चीफ मिनिस्टर प्लेग्राउंड" का किया उद्घाटन

गुरुहरसहाए में मजदूरी मांगने पर कस्सी से वारकर किया जख्मी

आज राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम मान, विधायकों को साथ लेकर रवाना हुए दिल्ली

Korba: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, ढाई घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

05 May 2026

Ujjain News: भांग-श्रृंगार, चंद्रमा-बेलपत्र से सजे महाकाल, भोर 4 बजे जागे, भस्म आरती में उमड़ा भक्तों क सैलाब

05 May 2026

VIDEO: वाराणसी में पुरवा हवाओं से बदला मौसम, झमाझम हुई बारिश

05 May 2026

Noida: पांच साल में एक लाख वालंटियर बनाने के लक्ष्य के साथ नोएडा आई केयर का आगाज

05 May 2026

VIDEO: आगरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

04 May 2026

अतरौली में चैंडोला सुजानपुर के सिपाही की सड़क हादसे में मौत

04 May 2026

सादाबाद के खाटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव पांच मई से, होगी निशान यात्रा

04 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed