{"_id":"67a9f7dcc6dc57ac1a0fe171","slug":"when-an-80-year-old-woman-blocked-jayavardhans-path-she-said-listen-to-me-and-go-guna-news-c-1-1-noi1226-2612811-2025-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: जब 80 साल की बुजुर्ग महिला ने रोक लिया जयवर्धन का रास्ता, बोली- मेरी सुनकर जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: जब 80 साल की बुजुर्ग महिला ने रोक लिया जयवर्धन का रास्ता, बोली- मेरी सुनकर जाओ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 07:30 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह रविवार को गुना जिले के ग्राम बेलका के दौरे पर थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें आवाज लगाई और कहने लगी कि कहां हैं बाबा साहब? मेरी सुनके जाओ।
बुजुर्ग महिला को देखकर जयवर्धन सिंह ठहर गए और उससे बातचीत की। 80 वर्षीय जुगती बाई ने जयवर्धन को बताया कि पीएम आवास योजना से उसके घर का अधूरा निर्माण हो पाया है। घर की छत अब तक नहीं बन सकी है, जिससे परेशान होती है। कुछ महीनों बाद बारिश आएगी तो वह क्या करेगी? जयवर्धन सिंह ने पहले महिला से पूछा कि उसके खाते में कितने पैसे हैं? इस पर बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं? इस पर जयवर्धन सिंह ने मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत सरपंच को तुरंत निर्देश दिए कि सरपंच साहब बारिश से पहले माताजी के घर की छत का निर्माण होना चाहिए। अगर कोई दिक्कत आए तो मुझे बताएं, मैं मदद करूंगा।
इसके बाद जुगती बाई प्रसन्न हो गईं और विधायक जयवर्धन सिंह का आभार व्यक्त किया। इससे पहले जयवर्धन सिंह ने ग्राम बेलका में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया। वे विकास यादव के चिलिंग प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान महिला ने उन्हें रोक लिया था। विधायक क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक पंडित गोविंद शर्मा के दुखद निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने भी पहुंचे थे।
आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बावजूद भी उसकी दूसरी किश्त के भुगतान उसे नहीं किया गया था। उसकी छत डालना बाकी थी। ऐसे में गर्मी और बारिश के दोनों में वह महिला कैसे गुजारा करती और कैसे रहती। इसलिए उसने गांव में दौरे पर आए विधायक जयवर्धन सिंह को रोका और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।