{"_id":"6a63752c1dc0c4eea005d4ac","slug":"rape-accused-arrested-in-mathura-after-evading-police-for-7-years-by-posing-as-a-sadhu-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4537689-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: साधु का भेष बनाकर सात साल तक पुलिस से बचता रहा दुष्कर्म का आरोपी, अब मथुरा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: साधु का भेष बनाकर सात साल तक पुलिस से बचता रहा दुष्कर्म का आरोपी, अब मथुरा से गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 10:34 PM IST
Link Copied
ग्वालियर में सात साल पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी मथुरा में साधु बनकर फरारी काट रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस ने साधु के वेश में छिपे आरोपी को दबोच लिया।
ग्वालियर की महिला थाना पुलिस टीम ने देह व्यापार के मामले में सात साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी संजू को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी साधु का वेश धारण कर आश्रमों के आसपास रह रह था। ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम ने गुरुवार रात मथुरा से आरोपी को दबोच लिया है।
दरअसल साल 2019 में महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद किया था। काउंसलिंग के दौरान युवती ने आरोप लगाया था कि उसकी मां उसे जबरन संजू के पास भेजती थी। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसे अन्य लोगों के पास भी देह व्यापार के लिए भेजता था। इसके बाद पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया और संजू और लड़की की मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
FIR दर्ज होने के बाद संजू फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए संजू मथुरा पहुंचा और साधु का हुलिया बना लिया, इसके बाद संजू वहीं रहने लगा। ग्वालियर पुलिस ने लंबे समय से फरार संजू की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कुछ दिन पहले ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संजू मथुरा में साधु के वेश में रह रहा है। महिला थाना पुलिस की एक स्पेशल टीम मथुरा में दबिश देने पहुंची। गुरुवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरारी में संजू की मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।