सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Short encounter of reward-winning criminal, prime accused in high-profile murder case

Gwalior News: हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के मुख्य आरोपी इनामी बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर, खुलेगी हत्या की साजिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 05:58 PM IST
Short encounter of reward-winning criminal, prime accused in high-profile murder case

ग्वालियर शहर को दहला देने वाले बहुचर्चित भोला सिकरवार हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश बंटी भदौरिया को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी एक छोटे मगर नाटकीय एनकाउंटर के दौरान की गई, जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में बंटी के पैर में गोली लगी और उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ग्वालियर पुलिस को लंबे समय से इस मामले में फरार चल रहे बंटी भदौरिया की तलाश थी। सूचना मिली कि वह उटीला थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, बंटी ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संयम के साथ गोलियां चलाईं, जिससे एक गोली बंटी के पैर में जा लगी। घायल अवस्था में भी बंटी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 2 जून की शाम को ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में खलबली मच गई थी जब बदमाशों ने घर के बाहर बैठे भोला सिकरवार और उसके दोस्त पवन श्रीवास पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में भोला की मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें-CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा

जांच में सामने आया कि हत्या की वजह सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट थी, जिससे दोनों गुटों के बीच तनाव गहराया। भोला सिकरवार की हत्या से पहले भी बंटी भदौरिया ने ग्वालियर थाना क्षेत्र में एक युवक को उसके घर में घुसकर गोली मारी थी। वह हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में फरार चल रहा था। भोला की हत्या के बाद, जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए गुड़ा नाके पर पहुंची, तब भी उसने पुलिस पर गोलियां चलाईं और भागने में सफल रहा। लेकिन आखिरकार उसकी आपराधिक यात्रा का अंत हुआ जब पुलिस ने उसे उटीला में पकड़ लिया। बंटी भदौरिया पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, जबरन वसूली, रंगदारी, और गैंगवार जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं। भोला सिकरवार हत्याकांड में पुलिस ने अब तक कुल आठ आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से चार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।

ये भी पढ़ें- 'संवाद' में हिस्सा लेंगी अनुप्रिया पटेल; सेहतमंद प्रदेश और विकसित भारत का खाका पेश करेंगी

पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। गौरतलब है कि भोला सिकरवार खुद भी कोई साधारण नागरिक नहीं था। उस पर भी एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। वह भी बंटी भदौरिया की ही तरह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा था। सोशल मीडिया पर वर्चस्व और बदला लेने की प्रवृत्ति ने इस हत्या को अंजाम तक पहुंचाया। अब बंटी भदौरिया को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या की पूरी साजिश, बाकी आरोपियों की साजिश और हथियारो कि सप्लाई चैन को पकड़ कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बलिया में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

23 Jun 2025

Ujjain: अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में दोषी आतंकी शफीक अंसारी 2 दिन की पैरोल पर पहुंचा उज्जैन, जानें क्यों?

23 Jun 2025

Shimla: ऑल हिमाचल काॅमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने निदेशक परिवहन को साैंपा मांगपत्र

23 Jun 2025

नारनौल में सुबह हुई बारिश, उमस से मिली राहत

VIDEO: चाची की मौत की खबर सुनकर आया भतीजा, खुद हो गया दर्दनाक हादसे का शिकार; घर पहुंची लाश

23 Jun 2025
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन का जीरो पॉइंट ओवरब्रिज बना 'सुसाइड पॉइंट', फिर एक युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

23 Jun 2025

उन्नाव में बेटे की मौत की सूचना पर घर जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

23 Jun 2025
विज्ञापन

मंडी में हुआ एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, देखें वीडियो

23 Jun 2025

MP News: 'यूथ कांग्रेस के आरोप अप्रासंगिक और औचित्यहीन', डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का पलटवार

23 Jun 2025

Kullu: कुल्लू पहुंचीं सांसद कंगना रणाैत, दिशा की बैठक में हुईं शामिल

23 Jun 2025

गाजियाबाद: नेहरू वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देती प्रधानाचार्य मंजुला सिंह

23 Jun 2025

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में हार देखकर आजाद उम्मीदवार नीटू शटरवाला ने तोड़ा अपना फोन

23 Jun 2025

Kota News: बच्चे ने खेलते समय निगला सेल, फेफड़ों में फंसा, एआई की मदद से ढूंढ रहा था खुद ही निकालने का तरीका

23 Jun 2025

बदायूं के नुमाइश मेले में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई राख

23 Jun 2025

बरेली में एक साल में 74 बार मुठभेड़, 181 बदमाश हुए गिरफ्तार, सौ के लगी गोली

23 Jun 2025

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ बना खेल प्रतिभाओं का केंद्र, राष्ट्रीय स्तर तक मिलेगा छात्रों को मंच

23 Jun 2025

Khatima: मानसून की पहली बारिश से खटीमा में जगह-जगह जलभराव, खकरा और ऐंठा नाले का जलस्तर बढ़ा

नोएडा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दो दिवसीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन; चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

23 Jun 2025

गाजियाबाद के मुरादनगर में फिर मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

23 Jun 2025

ओवरलोड ट्रक पर कार्रवाई करने पर विधायक के समर्थकों ने की मारपीट

23 Jun 2025

बारिश से मौसम में नमी, बढ़ी लोगों की परेशानी; हुआ जलभराव

23 Jun 2025

परमहंस योगानंद स्मृति भवन के निर्माण में नींव भरने का काम अंतिम पायदान पर

23 Jun 2025

Raja-Sonam Case Update : सबूत जलाने वाला आरोपी खोलेगा कई राज! | Raj Kushwaha | Sonam Raghuvanshi

23 Jun 2025

Upendra Kushwaha: परिसीमन को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- बिहार के साथ अन्याय...

23 Jun 2025

बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी और पागलनाला में हुआ सुचारु, भूस्खलन के कारण देर रात से था अवरुद्ध

23 Jun 2025

VIDEO: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 12 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे

23 Jun 2025

गाजियाबाद में एक करोड़ की अवैध लकड़ी जब्त, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, चलाया था संयुक्त अभियान

23 Jun 2025

Viral Video: घर के बैडरूम में दिखा विशालकाय अजगर तो किचन में नाग फैलाए बैठा था नागराज, घंटों चला रेस्क्यू

23 Jun 2025

कन्नौज में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, युवक ने खुद को भी मारी गोली

23 Jun 2025

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

23 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed