{"_id":"681084a519a2b72b2b0fabf5","slug":"theft-in-sbi-bank-when-he-did-not-find-money-the-thief-broke-into-the-banks-strong-room-and-took-away-734-cheques-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2888782-2025-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"SBI बैंक में चोरी: पैसे नहीं मिले तो बैंक का स्ट्रांग रूम काटकर 734 चेक ही ले गया चोर, पुलिस तलाश रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SBI बैंक में चोरी: पैसे नहीं मिले तो बैंक का स्ट्रांग रूम काटकर 734 चेक ही ले गया चोर, पुलिस तलाश रही वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 02:58 PM IST
Link Copied
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिजौली ब्रांच में एक नकाबपोश चोर बैंक के पीछे से खिड़की तोड़कर स्ट्रांग रूम से बॉक्स में रखे चेक चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर एक कस्टमर के 6 पीडी चेक का लिफाफा वहीं छोड़ गया है।
दरमियानी रात 12 से 1 बजे के बीच की है। चोरी का पता सोमवार को बैंक खुलने पर चला। बैंक प्रबंधन ने बिजौली थाना पुलिस को मामले की सूचना दी है। ब्रांच मैनेजर नीरज ढयोड़ी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है। बिजौली थाना पुलिस का कहना है कि बैंक में चेक चोरी की घटना हुई है। चोर के CCTV फुटेज भी मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बिजौली थाना क्षेत्र स्थित रतवाई गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच हैं। इसमें नीरज कुमार ढयोड़ी ब्रांच मैनेजर हैं। नीरज ने बिजौली थाना पहुंचकर बताया है कि हमारी बैंक में 25-30 साल का एक युवक रात 12 बजे मुंह पर सफेद रंग की साफी पहनकर घुसा है। उसने खिड़की तोड़ी और फिर स्ट्रांग रूम के चैनल गेट को तोड़कर फाइल कैबिनेट बॉक्स की तलाशी ली है। यहां से वह 112 कस्टमर के 734 पोस्ट डेटेट चेक लेकर फरार हो गया है।
बैंक प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि कैबिनेट बॉक्स में 113 कस्टमर के 740 पोस्ट डेटेट चेक रखे थे, लेकिन चोर इनमें से 112 कस्टमर के 734 चेक चोरी कर ले गया है। एक कस्टमर भानू प्रताप सिंह के 6 चेक एक लिफाफा में रखे छोड़ गया है। बैंक प्रबंधन को यही बात समझ नहीं आ रही है कि चोर पोस्ट डेटेट चेक का क्या करेगा और छह चेक क्यों छोड़ गया है। बैंक में लगे CCTV कैमरे पुलिस ने चेक किए हैं तो चोर का फुटेज मिल गया है। बैंक का अलार्म सिस्टम क्यों नहीं बजा यह बात अलग है, लेकिन अंदर लगे CCTV कैमरे के फुटेज से पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।