{"_id":"69526fda8c4c6091330f4f5f","slug":"police-vehicle-narrowly-escapes-accident-video-of-head-constable-in-a-drunken-state-goes-viral-harda-news-c-1-1-noi1435-3785417-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Harda News: पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, मदहोशी में प्रधान आरक्षक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harda News: पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, मदहोशी में प्रधान आरक्षक का वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 10:06 PM IST
मध्य प्रदेश के हरदा जिले से पुलिस विभाग की छवि को प्रभावित करने वाला एक मामला सामने आया है। टिमरनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-03, छिदगांव रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रधान आरक्षक कथित रूप से नशे की हालत में नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग का एक आयशर ट्रक, जिसमें ट्रैफिक नियंत्रण के लिए उपयोग होने वाले बैरिकेड्स भरे थे, हरदा से नर्मदापुरम की ओर जा रहा था। बुधवार शाम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में घुसते-घुसते बच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन चला रहा प्रधान आरक्षक मदहोशी की हालत में था। स्थानीय लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जिसमें वह वर्दी में लड़खड़ाते और झूमते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि संबंधित प्रधान आरक्षक चंदन नर्मदापुरम जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ है। घटना की सूचना मिलने पर टिमरनी पुलिस मौके पर पहुंची। टिमरनी थाना प्रभारी मुकेश गौड ने बताया कि पुलिस वाहन को थाने लाकर खड़ा कर दिया गया है और प्रधान आरक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।