सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Killed female business partner and then shot himself

Jabalpur: राजुल ड्यूप्लेक्स में सनसनीखेज वारदात, महिला बिजनेस पार्टनर की हत्या के बाद युवक ने खुद को गोली मारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 09:34 PM IST
Killed female business partner and then shot himself

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित राजुल ड्यूप्लेक्स में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर स्थित राजुल ड्यूप्लेक्स में संचालित ब्यूटी पार्लर से सामान लेने के लिए शक्ति कोहली पहुंची थीं। इसी दौरान फूटाताल निवासी 32 वर्षीय दीपेश राठौर भी वहां आ गया। दोनों के बीच कारोबार और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दीपेश ने पिस्टल से शक्ति को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान मौजूद एक सहायिका ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दीपेश ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। घटनास्थल से हथियार सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन और संबंधित दस्तावेज भी जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

पढ़ें:  टाइगर रिजर्व के पास भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकराई; पांच लोगों की मौत

मृतका शक्ति कोहली के जीजा शरद जाटव ने बताया कि दीपेश राठौर पहले फर्नीचर का व्यवसाय करता था। उसने शक्ति को भरोसा दिलाया था कि वह उनके ब्यूटी पार्लर का आकर्षक इंटीरियर तैयार करेगा और उसे शहर का प्रमुख पार्लर बनाएगा। इसी दौरान दोनों के बीच व्यावसायिक साझेदारी हुई। पिछले छह से सात महीनों से दोनों की बिजनेस को लेकर लगातार मुलाकातें हो रही थीं।

परिजनों का आरोप है कि बाद में दीपेश के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मिलने पर शक्ति ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोतिया के अनुसार, चार दिन पहले भी दोनों के बीच विजयनगर स्थित मुस्कान प्लाजा के एक फ्लैट में विवाद हुआ था। सोमवार को पार्लर में सामान लेने के दौरान फिर विवाद हुआ, जिसके बाद यह दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kullu: नहीं हुआ कोरम पूरा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला, 11 में से सिर्फ तीन ही पार्षद पहुंचे बैठक में

15 Jun 2026

Sirmour: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में किया शाही स्नान

15 Jun 2026

VIDEO: सौभाग्य योजना में 'दुर्भाग्य': दुंद्दीपुरवा के 36 घर 6 साल से अंधेरे में, बिना बिजली बिल वसूल रहा विभाग

15 Jun 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, परचा काउंटर से लेकर हर ओर रही मारामारी

15 Jun 2026

VIDEO: मांगों को पूरा कराने के लिए रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

15 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: समैसा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

15 Jun 2026

VIDEO: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन : श्रद्धालुओं की मांग, जांच रिपोर्ट को जनता में रखे टीम

15 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: श्रीराम मंदिर में सुरक्षा पर सवाल, दान राशि की चोरी के मामले ने तूल पकड़ा

15 Jun 2026

Rampur Bushahr: कुमारसैन में आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित

15 Jun 2026

कोरबा: भ्रष्टाचार के आरोप में जनपद सदस्यों ने कार्यालय में जड़ा ताला, सीईओ समेत अधिकारी-कर्मचारी बंद

15 Jun 2026

Sirmour: सुरेश कश्यप बोले- मोदी सरकार के 12 साल में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा

15 Jun 2026

मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में एसपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक, कई अहम खरीद प्रस्तावों पर मंथन

हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने संभाला पदभार

स्वच्छ तालाब, स्वच्छ गांव, स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ चलाया गया सफाई अभियान

15 Jun 2026

Meerut: वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे

15 Jun 2026

Meerut: मेरठ मेवरिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, दूसरे दिन भी उमड़ी प्रतिभाओं की भीड़

15 Jun 2026

Una: बंगाणा महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, भविष्य की आपदाओं से निपटने की तैयारी सुदृढ़

15 Jun 2026

Una: चिंतपूर्णी में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

15 Jun 2026

Mandi: लडभड़ोल स्कूल में मॉक ड्रिल, बच्चों ने सीखे आपदा से बचाव के गुर

15 Jun 2026

Bilaspur: ग्रेस मार्क्स में भेदभाव का आरोप, छात्रों ने मांगी निष्पक्ष जांच

15 Jun 2026

Shimla: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एचपीयू में 7 दिवसीय कार्यशाला शुरू

15 Jun 2026

VIDEO: आजमगढ़ में सड़क हादसा, ट्रेलर और रोडवेज बस की टक्कर में तीन यात्री घायल

15 Jun 2026

VIDEO: घर में अकेली युवती से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

15 Jun 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह शुरू, अलीगढ़ स्टेडियम में योग साधकों ने किया योगाभ्यास

15 Jun 2026

पठानकोट में बरसात और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

VIDEO: फर्जी बिल-किरायानामा से 19.39 करोड़ का GST घोटाला, आगरा में फर्जी फर्म का बड़ा खेल बेनकाब!

15 Jun 2026

VIDEO: दवा कारोबारियों की कैसे हुई मौत, चर्चा तो कुछ अलग ही है...

15 Jun 2026

VIDEO: घर में सो रहा था परिवार, छत से कूदे बदमाश, सराफा कारोबारी का फोड़ा सिर; 16 लाख की लूट

15 Jun 2026

VIDEO: विश्व रक्तदान दिवस...'रक्तवीरों' का अनमोल योगदान

15 Jun 2026

VIDEO: 19 वर्षीय बेटी की बांक से काटकर हत्या, पत्नी भी कर दी लहूलुहान; पिता ने इसलिए रंग लिए खून से हाथ

15 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed