{"_id":"686a65ee33dcc02297013b7a","slug":"the-water-level-of-the-narmada-river-increased-due-to-the-opening-of-9-gates-of-the-bargi-dam-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3137258-2025-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: बरगी बांध के नौ गेट खुलने से नर्मदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, महाकौशल में बारिश का कहर बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: बरगी बांध के नौ गेट खुलने से नर्मदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, महाकौशल में बारिश का कहर बरकरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2025 08:31 PM IST
बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए 21 में से नौ गेट रविवार दोपहर खोल दिए गए। इसके कारण नर्मदा नदी के जलस्तर में लगभग पांच फीट की बढोतरी हुई है। बांध के नौ गेट को औसतन 1.33 मीटर खोला गया है।
गौरतलब है कि ऑपरेशन मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक 417.50 मीटर रखा जाना प्रस्तावित है। बांध की अधिकतम जल भराव क्षमता 422.76 मीटर है। रविवार दोपहर 11 बजे बांध का जलस्तर बांध का जलस्तर 417.40 मीटर तक पहुंच गया था। बांध में 98 हजार 741 क्यूसेक पानी प्रवेश कर रहा था। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के गेट को खोलने का निर्णय लिया गया था। दोपहर 12 बजे बांध के नौ गेट को औसतन 1.33 मीटर तक खोला गया। खोले गए गेटों से 52 हजार 195 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के नौ गेट में से तीन गेट को दो मीटर, दो गेट को डेढ़ मीटर, दो गेट को एक मीटर तथा दो गेट को आधा मीटर खोला गया है।
इसके कारण नर्मदा नदी के जलस्तर में लगभग पांच फीट की बढोतरी हो हुई है। बांध प्रबंधन ने लोगों से बाढ़ क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है। मानसून के सक्रिय होने के कारण महाकौशल क्षेत्र में बारिश का कहर बरकरार है। डिंडौरी, मंडला सहित जबलपुर में बारिश के कारण नर्मदा नदी सहित उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। इसके कारण बरगी बांध में जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।