{"_id":"68daa1fa530b33033c0a55a2","slug":"two-innocent-children-lost-their-lives-due-to-the-negligence-of-the-durga-committee-and-the-contractor-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3462957-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: दुर्गा समिति और ठेकेदार की लापरवाही से गई दोनों मासूम की जान, SDM गोरखपुर ने पेश की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: दुर्गा समिति और ठेकेदार की लापरवाही से गई दोनों मासूम की जान, SDM गोरखपुर ने पेश की रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 10:23 PM IST
Link Copied
बरगी हिल्स स्थित दुर्गा पंडाल के बाहर सजावट के लिए लगाए गए लोहे के पोल में करंट आने से गत बुधवार की रात दो मासूम बच्चों की मौत हो गR थी। विद्युत सजावट के लिए चोरी की बिजली का उपयोग किया जा रहा था। दुर्गा समिति तथा विद्युत सजावट के ठेकेदार की लापरवाही के कारण दोनों मासूम बच्चों की जान गई है। दुर्गा समिति तथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
तिलवाराघाट थानांतर्गत बरगी हिल्स क्षे़त्र में बरगी हिल्स स्थित चीफ इंजीनियर ऑफिस के सामने बने दुर्गा पंडाल तथा बाहर सड़क में विद्युत सजावट की गई थी। सड़क में विद्युत झालर लगाने के लिए लोहे के खंभे लगाए गए थे। सड़क के डिवाइडर के बीच लगाए गए विद्युत खंभे में करंट आ रहा था। दुर्गा आरती के बाद गत बुधवार को बरगी हिल्स कॉलोनी में रहने वाले आयुष पिता आशीष झारिया उम्र 7 साल तथा वेद सेन पिता विपिन सेन उम्र 10 ने विद्युत खंभे को पकड़ लिया। इसके कारण उनकी करंट लगने से मौत हो गई थी।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। समिति को तीन दिन में घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए थे। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जांच में पाया गया है कि बच्चों की मौत का कारण दुर्गा समिति तथा विद्युत सजावट करने वाले ठेकेदार की लापरवाही है। चोरी की बिजली से विद्युत साज-सज्जा की गई थी। कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि बिजली विभाग को पत्र जारी कर चोरी के बिजली से साज-सज्जा किए जाने पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी गई है। पीड़ित परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और एसडीएस गोरखपुर के अध्यक्षता में जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। विद्युत विभाग से जानकारी तथा जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त का अवलोकन करने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।