{"_id":"68da6524002a9d70b80f6ba8","slug":"video-video-thabgaga-palsa-ka-mashana-shakata-abhayana-caraka-isatatayata-ma-gaja-sashakata-nara-ka-sathasha-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुबग्गा पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, चरक इंस्टिट्यूट में गूंजा सशक्त नारी का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुबग्गा पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, चरक इंस्टिट्यूट में गूंजा सशक्त नारी का संदेश
सशक्त नारी–सशक्त प्रदेश के संकल्प को लेकर दुबग्गा पुलिस ने सोमवार को चरक इंस्टिट्यूट कॉलेज में बड़ा आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल, विशिष्ट अतिथि पश्चिमी डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय कुशवाहा, एसीपी काकोरी शकील अहमद और दुबग्गा इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने अपराध की रोकथाम, सुरक्षा उपायों और सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “महिलाएं सजग रहें, आत्मविश्वासी बनें और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस की मदद लें।
वहीं विधायक जय देवी कौशल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने और हर कदम पर निर्भीक रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपील की कि नारी अपने अधिकारों को पहचाने और समाज में अपनी ताकत को साबित करे।
मंच से गूंजे मजबूत संदेश
सशक्त नारी ही सशक्त प्रदेश की पहचान है।मिशन शक्ति से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी। दुबग्गा पुलिस की यह पहल महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया संकल्प लेकर आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।