{"_id":"698996c792a1e4044a0e60f7","slug":"youth-murdered-over-collision-dispute-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3931822-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: रांझी में खूनी विवाद, बाइक में टक्कर लगी तो आया गुस्सा, क्रेटा चालक की चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: रांझी में खूनी विवाद, बाइक में टक्कर लगी तो आया गुस्सा, क्रेटा चालक की चाकू घोंपकर हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 02:20 PM IST
Link Copied
टक्कर लगने के विवाद पर आरोपियों ने क्रेटा चालक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवकों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधारताल सब्जी मंडी निवासी एकांत साहू उम्र 35 फर्नीचर का कारोबारी था। पूर्व में वह रांझी थानान्तर्गत गोकलपुर में रहता था और डेंटल हाउस के पास उसका मकान भी है। वह गत रात अपनी क्रेटा कार से रांझी होते हुए गोकलपुर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा था। युवक अपनी कार को सड़क के किनारे लगा रहा था। तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गयी। जिसके कारण उसकी तथा मोटर साइकिल चालक के बीच विवाद होने लगा।
इस दौरान मोटर साइकिल चालक के फोन करने पर तीन-चार साथी दो पहिया वाहन से पहुंच गये थे। सभी ने मिलकर कार चालक के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने मे चाकू लगने के कारण युवक खून से लथपथ होकर गिर गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभ जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर अज्ञात आरोपियों के हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अज्ञात आरोपियों की तलाश के प्रयास जारी हैं और उनके संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।