{"_id":"6984ba09c91521555d092b3c","slug":"a-male-leopard-trapped-in-fencing-was-rescued-by-the-katni-forest-department-and-tiger-reserve-team-katni-news-c-1-1-noi1360-3920264-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: रेस्क्यू ऑपरेशन! चैन लिंक फेंसिंग में फंसे पांच वर्षीय नर तेंदुए को वन विभाग और BTR टीम ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रेस्क्यू ऑपरेशन! चैन लिंक फेंसिंग में फंसे पांच वर्षीय नर तेंदुए को वन विभाग और BTR टीम ने बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 10:16 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर वन्यजीव और मानव आबादी के टकराव का मामला सामने आया है। विजयराघवगढ़ रेंज के दादौड़ी बीट अंतर्गत आरएफ 42 से लगे राजस्व क्षेत्र में पांच वर्षीय नर तेंदुआ चैन लिंक फेंसिंग में बुरी तरह फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही कटनी वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और हालात की गंभीरता को देखते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। संयुक्त टीम द्वारा करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कटनी एसडीओ सुरेश बारोले ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होते ही विभाग हरकत में आया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से बफर जोन में छोड़ा गया।
वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान तेंदुए और टीम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पशु चिकित्सक द्वारा उसे हल्की बेहोशी की दवा दी गई। इसके बाद सावधानीपूर्वक चैन लिंक फेंसिंग को काटकर तेंदुए को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए तेंदुए के नर होने की पुष्टि हुई है, जिसकी उम्र करीब पांच वर्ष आंकी गई है। प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत विभाग को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।