{"_id":"698478e7c91521555d092aa8","slug":"video-dm-raids-various-offices-in-pithoragarh-chaos-ensues-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिथौरागढ़ में डीएम ने मारा विभिन्न कार्यालयों में छापा, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिथौरागढ़ में डीएम ने मारा विभिन्न कार्यालयों में छापा, मची अफरा-तफरी
पिथौरागढ़ सीमांत जिले में कर्मचारियों को समय से वेतन तो मिल रहा है लेकिन ये अपनी जिम्मेदारी से हाथ पीछे खींचते हुए तय समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों में छापा मारा तो कर्मचारियों की यह लापवाही उजागर हुई। 11 बजे तक भी कार्यालय न पहुंचने पर डीएम ने विभिन्न विभागों के 10 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सभी को स्पष्टीकरण भी देना होगा। बृहस्पतिवार को डीएम आशीष कुमार भटगांई ने 10:15 बजे जिला पंचायत कार्यालय, 10:30 बजे होमगार्ड कार्यालय, 10:45 बजे पशुपालन विभाग के कार्यालय तो 11 बजे सीईओ कार्यालय में छापा मारा। इन सभी कार्यालयों में 10 कर्मचारी नदारद मिले। संबंधित कर्मचारियों ने न तो अवकाश लिया था और न तय समय पर कार्यालय पहुंचे। ऐसे में डीएम सभी कर्मियों का वेतन रोकते हुए इनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तय समय पर अपने कार्यालयों में पहुंचना होगा। ऐसा न होना गंभीर लापरवाही है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीएम की छापेमारी से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं डीएम ने सभी विभागों से ई-ऑफिस अपनाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि ई-ऑफिस के जरिए काम नहीं हुआ तो संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।