{"_id":"69847a38233ae0ad270eedac","slug":"video-amatha-ma-bjapa-jalthhayakashha-oura-belo-vavatha-para-sayasata-garamaii-sapa-na-lgae-gabhara-aarapa-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बीजेपी जिलाध्यक्ष और बीएलओ विवाद पर सियासत गरमाई, सपा ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में बीजेपी जिलाध्यक्ष और बीएलओ विवाद पर सियासत गरमाई, सपा ने लगाए गंभीर आरोप
अमेठी में संग्रामपुर के ठेंगहा गांव में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशू शुक्ल और बीएलओ के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सपा के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम संजय चौहान को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई का आग्रह किया। इस मामले में कांग्रेसी नेता भी खासे मुखर हैं। उधर, बीजेपी जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
ठेंगहा के हरिजन टोला में बुधवार को भाजपा की ओर से एसआईआर को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसमें गांव की तीनों बीएलओ को भी बुलाया गया था। बीएलओ सुभद्रा कुमारी पति राकेश कुमार मौर्य के साथ देर से पहुंची थी, तब तक मीटिंग समाप्त हो गई थी। इस पर राकेश ने वहां कहा कि भाजपा पदाधिकारी कैसे बीएलओ की बैठक बुला सकते हैं।
राकेश की मोहल्ले के लोगों से बात हो रही रही थी कि तभी कुछ भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए, जिसके बाद विवाद हो गया। राकेश का आरोप है कि भाजपाइयों ने उनकी पत्नी से अभद्रता की। राकेश को बिना वजह पीटा गया और वीडियो बना रही सुभद्रा से मोबाइल छीन लिया गया। ये सब भाजपा जिलाध्यक्ष की शह पर हुआ।
इसी प्रकरण में सपा के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में सपाइयों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जांच की मांग की। उधर, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, राजीव सिंह और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने सुभद्रा मौर्या और उनके परिजनों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने मामले को उच्च स्तर तक उठाने और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता हीरालाल यादव ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लोकतंत्र में कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।