{"_id":"6a06ea4d6b80dcff8c0f4cfc","slug":"video-video-mahal-vashashhajania-naha-hana-sa-fata-mahalo-ka-gasasa-jal-asapatal-ma-paratharashana-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला विशेषज्ञ नहीं होने से फूटा महिलाओं का गुस्सा, जिला अस्पताल में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला विशेषज्ञ नहीं होने से फूटा महिलाओं का गुस्सा, जिला अस्पताल में प्रदर्शन
अमेठी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से करीब एक माह से महिलाओं को इलाज नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग उठाई। इसके संबंध में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लईक उज जमा को मांग पत्र सौंपा।
संगठन अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि गौरीगंज स्थित मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर महिला मरीजों को महिला विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक माह से न तो ओपीडी में महिलाओं का इलाज हो पा रहा है और न ही उनका सिजेरियन। ऐसे में महिलाओं को निजी चिकित्सालयों का सहारा लेना पड़ रहा है। जहां उनका शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने जल्द से जल्द महिला विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती किए जाने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों के भरोसे मरीजों को छोड़ दिया जाता है, जिससे इलाज व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने नियमित स्टाफ की निगरानी में मरीजों का उपचार कराए जाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की भी मांग उठाई। चेतावनी दी कि अगर जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं तो संगठन जनहित में आगे आंदोलन करने को बाध्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।