{"_id":"6a06ea473f7e11acfc0cc9de","slug":"video-video-bjal-samasayao-ka-lkara-bhakaya-takata-ka-paratharashana-athhakashhanae-abhayata-ka-sapa-janiapana-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत का प्रदर्शन, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत का प्रदर्शन, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तथा अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर बिजली समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल ने आरोप लगाया कि महोना विद्युत केंद्र के अंतर्गत रसूलपुर बाबागंज चौराहा के पास करीब 25 से अधिक परिवार वर्षों से बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीण मजबूरी में लकड़ी के खंभों और बांस के सहारे बिजली का उपयोग कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व विभागीय ठेकेदार की ओर से गांव में केवल नौ बिजली के खंभे गाड़े गए थे, लेकिन न तो बाकी खंभे लगाए गए और न ही बिजली के तार खींचे गए। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत और मांग करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार उदासीन बने हुए हैं।
भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।