मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया। मंत्री प्रहलाद पटेल ढीमरखेड़ा के ग्राम कछार पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी बाई के साथ रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने सरपंच और सचिवों के साथ बैठक की। इसके बाद एक जनमंच को भी संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने लोगों से नदियों को बचाने का आह्वान करते हुए पौधरोपण की अपील की।
दरअसल, बुधवार को स्व. गोपाल प्रसाद लोधी की पुण्यतिथि है, जिसके अवसर पर मंत्री प्रहलाद पटेल कटनी पहुंचे और सरपंचों व सचिवों की बैठक ली। मीडिया से बातचीत में मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम सभी ने रानी अवंती बाई की वीरता और शौर्य गाथा बहुत सुनी है, लेकिन यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैं साहसी और दानदाता बेटी बाई के साथ रानी अवंती बाई की प्रतिमा के अनावरण में शामिल हुआ हूं।
ये भी पढ़ें:
बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें
लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने जल-गंगा संवर्धन अभियान चलाए जाने पर मप्र सरकार का आभार जताया और कहा कि नदियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान से नदियां एक बार फिर जीवित हो सकेंगी और लाखों-करोड़ों लोगों के लिए मददगार सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि अब तक 32 नदियों के उद्गम स्थलों तक गए, जिनमें से केवल 5 में ही पानी पाया गया। इस तथ्य से चिंतित होकर उन्होंने बड़े स्तर पर पौधरोपण करने की लोगों से अपील की और कहा, आपको सिर्फ 3 सप्ताह तक एक पौधे को समय देना है, उसके बाद वह वृक्ष बनेगा, जो आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को पानी, छाया, फल और शुद्ध हवा देगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर जो भी मदद होगी, सरकार द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलेभर से आए सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें:
सात मौत का मामला, दमोह के मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित; प्रबंधक बोलीं-हमें नहीं मिला CMHO का पत्र