Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
5 feet long cobra snake entered Jakhal police station in Fatehabad, causing panic among the policemen
{"_id":"67ff5dde2033696cae0c312a","slug":"video-5-feet-long-cobra-snake-entered-jakhal-police-station-in-fatehabad-causing-panic-among-the-policemen-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के जाखल थाने में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा सांप, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के जाखल थाने में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा सांप, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी
जाखल शहर के पुलिस थाने में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक पांच फीट लंबा कोबरा सांप थाने के अंदर घुस आया। सांप को देखकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए और थाने में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है जब सांप थाने के एक कोने में आकर बैठ गया और लगभग 45 मिनट तक वहीं मौजूद रहा। इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पशु क्रूरता निवारण कमेटी के सदस्य और प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना दी गई। ढिल्लों अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा को रेस्क्यू किया। उसे एक सुरक्षित बैग में भरकर जंगल में छोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।