{"_id":"67ff497419c57445ff0e5304","slug":"video-tarakatara-paltana-sa-tarakatara-ma-lga-bhara-jama-yataraya-ka-bugdhha-parashana-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में गड्ढों में ट्रक पलटने से हाइवे पर लगा लंबा जाम, फंसे वाहन, यात्रियों को हुई परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में गड्ढों में ट्रक पलटने से हाइवे पर लगा लंबा जाम, फंसे वाहन, यात्रियों को हुई परेशान
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:38 AM IST
Link Copied
सहारनपुर रामपुर मनिहारान में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर बुधवार की सुबह ट्रक फंस जाने के कारण हाईवे पर दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीरों को बड़ी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर आवागमन को सुचारु कराया।
कस्बे के शहरीपुल से रेलवे फाटक तक जाने वाली सर्विस रोड पर गड्ढों के कारण ट्रक पलट गया। जिससे वाहनों को निकलने में बड़ी दिक्कतें हुई और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। वहीं कुछ वाहन चालक आसपास के गांव की गलियों से होकर निकलते दिखाई दिए। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों व सरकारी स्कूल में जाने वाले अध्यापकों को दिक्क़तो का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाकर आवागमन को शुरू कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।