{"_id":"67ff5df332da18050e09fde0","slug":"video-gau-raksha-dal-bhiwani-showed-humanity-got-the-maggots-in-a-four-year-old-wound-treated-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोरक्षा दल भिवानी ने दिखाई मानवता, चार साल पुराने जख्म में पड़े कीड़ों का कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षा दल भिवानी ने दिखाई मानवता, चार साल पुराने जख्म में पड़े कीड़ों का कराया उपचार
गौ सेवा के लिए समर्पित गोरक्षा दल भिवानी ने इस बार एक पीड़ित मानव की सेवा कर मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल पेश की है। सराय चौपटा निवासी एक व्यक्ति, जो पिछले चार वर्षों से पैर के जख्म से पीड़ित था और अब उसमें कीड़े पड़ चुके थे, बुधवार सुबह भिवानी की विजय नगर स्थित गोशाला में मदद की आस लेकर पहुंचा।
गोरक्षा दल भिवानी के सदस्यों ने न सिर्फ उसकी हालत को गंभीरता से लिया बल्कि तुरंत उपचार भी शुरू किया। उन्होंने पीड़ित के पैर में पड़े कीड़ों को साफ किया और आवश्यक दवाइयों के साथ उसका इलाज शुरू करवाया।
दल के प्रधान और भिवानी परिवार मैत्री संघ के आजीवन सदस्य संजय परमार ने बताया कि व्यक्ति लंबे समय से शारीरिक पीड़ा और सामाजिक उपेक्षा झेल रहा था। अस्पतालों से बार-बार निराश होकर जब वह गोशाला पहुंचा, तो दल ने उसे निराश नहीं किया। परमार ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है" और किसी भी पीड़ित की मदद करना गोरक्षा दल की नैतिक जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।