सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   The house of Akram, accused in the Neelu Rajak shooting case, was demolished.

MP: नीलू गोलीकांड का बुलडोजर एक्शन, आरोपी का घर तोड़ने पांच कार्यपालिक मजिस्ट्रेट समेत 70 पुलिसकर्मी तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 07:13 PM IST
The house of Akram, accused in the Neelu Rajak shooting case, was demolished.

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कैमोर में दिनदहाड़े हुई नीलू रजक की हत्या ने जिस तरह कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया था, अब वही मामला प्रशासनिक सख्ती के निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। हत्या के मुख्य आरोपी अकरम और जोसेफ पर अब पुलिस ही नहीं, बल्कि प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है।

दरअसल, 28 अक्टूबर को कैमोर नगर परिषद क्षेत्र के एसीसी गेट और बैंक के सामने उस वक्त सनसनी फैल गई थी। जब दो बाइक सवार बदमाशों ने गौ रक्षक और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीलू उर्फ नीलेश रजक पर बेहद करीब से गोलियां चला दी थीं। सिर और सीने में गोली लगने से नीलू रजक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे कैमोर को दहला दिया था। हत्या के बाद कैमोर ही नहीं, बल्कि पूरा कटनी जिला करीब तीन दिनों तक प्रदेश की सुर्खियों में बना रहा।

वही गौ रक्षक की हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। समर्थकों ने सड़कें जाम कीं, विरोध प्रदर्शन हुए और इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए। मौजूदा स्थिति को काबू में करने के बीच पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। जांच में यह साफ हुआ कि यह कोई तात्कालिक विवाद नहीं था, बल्कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और व्यावसायिक विवाद की गहरी साजिश छिपी हुई थी। कटनी पुलिस की जांच में मुख्य आरोपी अकरम खान और जोसेफ के नाम सामने आए, जिसकी पूछताछ में खुलासा हुआ कि नीलू रजक और अकरम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गया और अंततः साजिशन हत्या को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें- सागर में दिल दहला देने वाले कांड में तीन की मौत, मां ने दो मासूम बेटों के साथ फंदे से लटककर दी जान

हत्याकांड के बाद एसपी की गठित एक टीम ने कजरवारा के पास दोनों आरोपियों को गोलाबारी मुठभेड़ के बीच शॉर्ट एनकाउंटर करते हुए गिरफ्तार किया था। बता दें नीलू रजक हत्याकांड के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी गरमाया। शुरुआती दौर में इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिशें हुईं, लेकिन पुलिस ने साफ किया कि हत्या का कारण व्यक्तिगत और व्यावसायिक रंजिश ही है।

अब घटना को करीब दो महीने बीत जाने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अकरम और जोसेफ के अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर कैमोर नगर परिषद द्वारा पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। नोटिस के बाद आज नगर परिषद और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम अमरैया पार क्षेत्र में स्थित मुख्य आरोपी अकरम के घर को तोड़ने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने मौके पर नगर परिषद के सीएमओ, एसडीएम विवेक गुप्ता, पांच कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और कटनी-जबलपुर से बुलाए गए करीब 70 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे कटनी पुलिस ने पूरे कैमोर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जा रही है और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: लडभड़ोल-सांडापत्तन मार्ग की बदहाली पर लोगों का फूटा गुस्सा, विभाग बेखबर, टिपर चालकों ने खुद भरे गड्ढे

26 Dec 2025

Sirmour: सिरमौर में एम्बुलेंस सेवाएं ठप, कर्मियों ने निकली रोष रैली

26 Dec 2025

VIDEO: वीर बाल दिवस के अवसर पर सीएम आवास में कीर्तन समागम, मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित

26 Dec 2025

बरनाला में लूट-स्नैचिंग गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम, बातचीत के दौरान जमीन पर गिरा ग्रामीण, मौत पर उठे सवाल

26 Dec 2025
विज्ञापन

Jhajjar: मिशन बुनियाद लेवल एक की परीक्षा शुरू, 2104 विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण

VIDEO: अमेठी: कोहरे और धुंध ने थामी रफ्तार, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, गलन भरी ठंड से कांपे लोग

26 Dec 2025
विज्ञापन

Solan: 102 व 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर दिया धरना

26 Dec 2025

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए सीएम भगवंत मान

26 Dec 2025

Bilaspur: मुख्यमंत्री सुक्खू बिलासपुर पहुंचे, देर से पहुंचने पर मांगी माफी

26 Dec 2025

Chamoli: समुदाय आधारित कृषक उत्पादकों को लेकर कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन

26 Dec 2025

VIDEO: पुलिस जीप में युवक ने बनाई ऐसी रील...खूब हो रही वायरल, आरोपी गिरफ्तार

26 Dec 2025

Mandi: मंडी में एंबुलेंस कर्मचारियों की पूर्ण हड़ताल

26 Dec 2025

हरियाणा के बॉक्सर नीरज और पीएम मोदी के बीच बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल

सादाबाद के मुख्य बाजार में ज्वेलर्स-किराना दुकान से चोरी

26 Dec 2025

कानपुर के भौती हाईवे पर 11: 30 बजे से फैला है तेल; 50 से अधिक लोग हुए चोटिल, महिला टीचर की हालत गंभीर

26 Dec 2025

Sirmour: डॉक्टर राघव नरूला को नौकरी से बर्खास्त करने के खिलाफ आक्रोश

26 Dec 2025

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

26 Dec 2025

कन्या इंटर कॉलेज में उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम

26 Dec 2025

खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

26 Dec 2025

Dharamshala: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

26 Dec 2025

नारनौल: ट्रक में शराब की खेप, 602 पेटी मिली

Mandi: 7 जनवरी को मंडी में संगठन की मजबूती पर मंथन करेगी आम आदमी पार्टी

26 Dec 2025

अलीगढ़ के रामघाट कल्याण मार्ग पर घना कोहरा

26 Dec 2025

Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड की शुरुआत, शीत लहर की चेतावनी

हापुड़: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 85 लाख लूट मामले का सामने आया सीसीटीवी फुटेज

26 Dec 2025

VIDEO: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण कार्यक्रम: आरएसएस नेता बोले- विश्व का मार्ग दर्शन कर रहा भारत

26 Dec 2025

Solan: सामूहिक अवकाश पर चिकित्सक, बेहाल मरीज

26 Dec 2025

Una: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां खाक, दर्जनों परिवार बेघर

26 Dec 2025

Kullu: चिकित्सक के पक्ष में उतरे कुल्लू के डॉक्टर, निष्पक्ष जांच की मांग

26 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed