सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   3 interstate criminal arrested with 71 lakh in robbery jeweller case

Khandwa: ज्वेलर्स से हुई डकैती मामले में 71 लाख के माल संग धराए तीन बदमाश, इस तरह पहुंची पुलिस; जानें सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 06:26 PM IST
3 interstate criminal arrested with 71 lakh in robbery jeweller case
खंडवा जिले के पुनासा में बीते 09 जनवरी को हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हथियारों के दम पर की गई डकैती के इस ममले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के 3 बदमाशों को धर दबोचा है, जिनके कब्जे से करीब 71 लाख का माल भी बरामद हुआ है। इसकी जांच में पुलिस को कई दिनों तक 12 से अधिक संगठित गिरोहों को चिन्हित कर उन पर एक साथ काम करना पड़ा।

जिसके बाद मालूम चला कि झाबुआ की सकरिया रतन गैंग घटना के समय अपने क्षेत्र से गायब थी। यही नहीं, ये सभी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर थे, जिन्हें इनके क्षेत्र से पकड़ना पुलिस के लिए चुनौतीभरा था, जिसके चलते इनके मूवमेंट पर नजर रखकर क्षेत्र से बाहर निकलते ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया और मामले का खुलासा कर दिया। वहीं पुलिस के अनुसार जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

पढ़ें: इंस्टाग्राम मैसेज से पहले का अलविदा: भोपाल में युवक ने की खुदकुशी, पत्नी की नाराजगी और तनाव ने ली जान

लंगड़े आरोपी से झाबुआ तक पहुंचीं पुलिस टीम
वहीं खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय के अनुसार, खंडवा के पुनासा स्थित कृष्णा ज्वेलर्स से 9 जनवरी को 6 से 7 बदमाशों ने हथियार के बल पर फायर करते हुए सोने-चांदी के गहनों से भरे दो बैग लूट लिए थे। जिसके बाद से ही थाना नर्मदानगर में मामला दर्ज कर जांच हेतु तीन विशेष टीम बनायी गईं थीं। पुलिस ने फरियादी एवं चश्मदीद गवाहों के आधार पर आरोपियों के स्केच तैयार किए थे।

इनमें से एक प्रमुख आरोपी द्वारा फायर किया जाना मालूम चला जिसके चलने में लचक (लंगड़ाहट) थी। उसे मुख्य संदिग्ध के रूप में चिन्हित कर 12 संगठित गिरोहों पर जांच शुरू हुई। इस जांच में झाबुआ की सकरिया रतन गैंग घटना के समय क्षेत्र से गायब मिली। इस पर झाबुआ में तीन पुलिस टीमों को गुप्त रूप से तैनात किया गया, जिन्होंने फील्ड में रहकर बदमाशों के मूवमेंट और ठहरने की जानकारी जुटाई और आरोपियों के क्षेत्र से बाहर आते ही घेराबंदी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

71 लाख से अधिक का माल हुआ बरामद
इधर पकड़े गए आरोपियों में सकरिया पिता झीतरा वसुनिया, रतन पिता नाहरू उर्फ नारू, और विनोद पिता धन्ना उर्फ धनसिंग डामोर सभी निवासी झाबुआ हैं । जिनके कब्जे से 500 ग्राम सोने के गहने सहित एक 12 बोर देशी पिस्टल और एक लाख रु नगद एवं 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए । पुलिस के अनुसार जप्त माल की कीमत लगभग 71.5 लाख रु बताई जा रही है एवं शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। ये सभी आदतन एवं संगठित अंतर्राज्यीय अपराधी हैं, जिनके खिलाफ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात के कई थानों में हत्या, डकैती, लूट तथा अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुग्राम: धूप न निकलने से तापमान में गिरावट, ठंड में बढ़ोतरी

29 Jan 2026

MP News: आगर मालवा पुलिस की राजस्थान में बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच करोड़ का माल जब्त

29 Jan 2026

कुरुक्षेत्र में यूजीसी के नए नियमों का विरोध, सड़कों पर उतरकर फूकां पुतला

29 Jan 2026

कानपुर: मझावन और कठारा के बाद अब जामू नहर पुल से ट्राली चोरी, पुलिस की नाक के नीचे से हो रही वारदातें

29 Jan 2026

जालंधर में निगम के टिप्पर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

29 Jan 2026
विज्ञापन

यूजीसी कानून के विरोध का यह वीडियो बना चर्चा का केंद्र

29 Jan 2026

VIDEO: यूजीसी के दिशा-निर्देशों पर मंत्री जयवीर सिंह बोले, किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा

29 Jan 2026
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी के दिशा-निर्देशों पर बोले मंत्री राजभर, आपत्ति है तो सुप्रीम कोर्ट जाए

29 Jan 2026

Maihar News: NH-30 पर शराबी युवकों का उत्पात, यात्री बस पर पथराव कर चालक-परिचालक को पीटा

29 Jan 2026

हिसार के श्यामसुख गांव में विश्व शांति के लिए हवन में डाली आहुति

29 Jan 2026

फतेहाबाद के टोहाना में अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक

29 Jan 2026

हमीरपुर: राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेले को लेकर कमेटियों का किया गठन

Bageshwar: विनायक और धूर में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग

29 Jan 2026

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, अजित पवार की मौत को लेकर ममता बनर्जी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण

29 Jan 2026

यूपी कैबिनेट बैठक: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एजेंडे पर की चर्चा दिया बयान

29 Jan 2026

कुरुक्षेत्र में बारिश के बाद धूप से राहत, बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ा

29 Jan 2026

नारनौल में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला

Video: सैंज में शरारती तत्वों ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह की उद्घाटन पट्टिका तोड़ी, लोगों में रोष

29 Jan 2026

Video: बर्फ के दीदार के लिए कुफरी में उमड़े सैलानी, स्कीइंग का लिया आनंद

29 Jan 2026

अमर उजाला फाउंडेशन का ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम, छात्रों को साइबर क्राइम की दी जानकारी

29 Jan 2026

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया गोदान फिल्म के पोस्टर का लांच

29 Jan 2026

VIDEO: इंडोक्राइन सर्जरी विभाग की ओर से स्तन कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

29 Jan 2026

VIDEO: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, दृष्टिबाधित और मूक बधिर बच्चों ने लगाई दौड़

29 Jan 2026

VIDEO: स्पोर्ट्स कॉलेज बनाम एनडीबीजी क्लब के बीच मुकाबला

29 Jan 2026

VIDEO: राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

29 Jan 2026

VIDEO: यूजीसी के दिशा-निर्देशों के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले - रोल बैक करें

29 Jan 2026

VIDEO: ज्वॉइंटर मरम्मत से संजय सेतु पर भीषण जाम, चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार

29 Jan 2026

मेयर का चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने मनाया जश्न

29 Jan 2026

घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, हरिद्वार बाईपास पर रेंगते दिखे वाहन

29 Jan 2026

रायबरेली में आग लगने से तीन दुकानों का सामान जला, करीब 18 लाख का नुकसान

29 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed